रानी चटर्जी-निर्देशक इश्तियाक
- फोटो : इंस्टाग्राम
रानी ने सिखाया चुगली करना
इश्यिताक शेख बंटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे रानी चटर्जी की प्रतिभा की तारीफ करते दिखे हैं। मगर, तारीफ का लहजा कुछ मजाकिया है। उन्होंने सेट से झलकियां शेयर की हैं, जिनमें वे और रानी बात करते दिख रहे हैं। निर्देशक ने साथ में लिखा है, 'सबसे खूबसूरत, बेहद प्रतिभाशाली और हमारी इंडस्ट्री रानी 'चुगलखोर बहुरिया' के सेट पर। इस वीडियो में मैम मुझे चुगली कैसे करते हैं, वो सिखा रही हैं, ताकि मैं मोस्ट चुगलखोर बन सकूं'।
'चुगलखोर बहुरिया' के सेट से
- फोटो : इंस्टाग्राम
पूजा-पाठ के साथ शूटिंग शुरू
इश्तियाक के पोस्ट पर रानी चटर्जी ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'वाह क्या तारीफ है और 'चुगलखोर बहुरिया' के लिए आप बेस्ट चॉइस हैं। आप से बेहतर कोई मुझसे चुगली नहीं करवा सकता था'। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेट पर पूजा-पाठ के साथ शूटिंग शुरू की गई है। रानी चटर्जी पूजा करती नजर आई हैं।
क्या है 'प्रिया ब्यूटी' पार्लर की स्टोरी
रानी चटर्जी की फिल्म 'प्रिया ब्यूटी पार्लर' की बात करें तो इसमें वे ब्यूटीशियन के किरदार में नजर आएंगी। वे एक ऐसी महिला के किरदार में हैं, जिसे मेकअप का शौक है। वह अपनी ननद और पूरे गांव की महिलाओं का मेकअप करती है। एक पार्लर खोलकर वे इसे अपना रोजगार बनाना चाहती है, मगर उसकी सास इसके सख्त खिलाफ है। हालांकि, हालात कुछ ऐसी करवट लेते हैं कि वह ब्यूटी पार्लर खोल पाती है।