फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: काजल ने पहली बार रखा व्रत, अक्षरा ने भी की छठी मैया की उपासना, भोजपुरी सितारों ने कैसे मनाया महापर्व?

Mon, 16 Nov 2026 10:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Chhath Puja 2026: छठ आज सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ।
  • कई भोजपुरी सितारे लोक-आस्था के इस त्योहार को मनाते हैं। अक्षरा सिंह व्रत रखती हैं।
  • इस बार काजल राघवानी ने पहली बार छठ पर व्रत रखा। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
खेसारी लाल-अक्षरा सिंह-काजल राघवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार दिवसीय छठ पर्व आज उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। दूसरे दिन खरना था। रविवार को तीसरे दिन अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया गया। आज उदीयमान सूर्य की उपासना की गई। भोजपुरी सितारे भी छठी मैया की भक्ति में लीन रहे। तस्वीरों में देखिए सेलेब्स के उत्सव के रंग

विज्ञापन
Trending Videos

काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल राघवानी बोलीं- 'छठी मैया ने मुझे शरण में अपनाया'
अभिनेत्री काजल राघवानी ने इस साल पहली बार छठ का व्रत किया। मिट्टी के चूल्हे पर ठेकुआ प्रसाद बनाने से लेकर हर तैयारी उन्होंने खुद की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पहली बार छठ व्रत रखने का अनुभव साझा किया है। काजल ने लिखा है, 'मैंने जीवन में पहली बार छठ का यह पावन व्रत किया है। मेरा मानना है कि स्वयं छठी मैया ने चाहा है, इसलिए मैं यह कर पाई। वरना यह संभव नहीं था। जो लोग कहते हैं कि मुझे यह व्रत नहीं करना चाहिए था, मैं उन्हें गलत नहीं कहूंगी, लेकिन शायद छठी मैया ने मुझे अपनी शरण में अपनाया है, तभी आज बिना किसी अड़चन के मेरा यह कठिन व्रत सफल रहा। जिन्होंने भी मेरे इस व्रत के लिए प्रार्थना की और मेरा हौसला बढ़ाया, उन सभी का हृदय से धन्यवाद'।

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा बोलीं- 'छठी मइया की कृपा बनी रहे'
अक्षरा सिंह भी यह व्रत रखती हैं और इस साल भी उन्होंने पूरे रीति-रिवाज के साथ छठ पर्व मनाया। उन्होंने उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ इस वर्ष का छठ महापर्व संपन्न हुआ। अपने पटना में आप सबके साथ छठ मनाने का सुख हर साल मेरे लिए उतना ही खास होता है। इस आयोजन में अपना समय, सेवा और स्नेह देने वाले हर व्यक्ति का दिल से आभार। छठी मइया की कृपा हम सभी पर बनी रहे जय छठी मइया'।

खेसारी लाल यादव अपने परिवार के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
खेसारी लाल ने परिवार के साथ मनाया पर्व
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी पत्नी चंदा यादव के साथ मिलकर छठ का महापर्व धूमधाम और पूरी आस्था के साथ मनाया। चंदा यादव ने भोर के अर्घ्य देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
 
विज्ञापन

मनोज तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोज तिवारी ने भी की छठी मइया की उपासना
भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी दिल्ली में यह पर्व मनाया। उन्होंने अपने परिवार के साथ छठी मइया की पूजा-अर्चना की। अभिनेता ने बीते दिन सोनिया विहार यमुना घाट पर छठ व्रती के रूप में सूर्य देव को परिवार सहित सांझ का अर्घ दिया। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें