फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेसारी ने पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी पर कसा तंज, अब पावर स्टार ने दिया करारा जवाब; कहा- 500 जिंदगी बर्बाद कीं

Tue, 04 Nov 2025 08:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में कई भोजपुरी सितारे भी दांव लगा रहे हैं। वहीं, कुछ स्टार्स प्रचार करने उतरे हैं। जनता से वोटों की अपील करने के बीच सितारे एक-दूसरे पर भी खूब तंज कस रहे हैं। खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीज भी जुबानी जंग छिड़ गई है।
विज्ञापन
पवन सिंह-खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में कई भोजपुरी स्टार्स मैदान में हैं। पहले चरण का चुनाव 06 नवंबर को होगा। इससे पहले जमकर प्रचार-प्रसार चल रहा है और इसी बीच जारी है एक-दूसरे पर टिप्पणी। खेसारी लाल यादव बिहार की छपरा सीट से आरजेडी के प्रत्याशी हैं। इसी सीट की भाजपा प्रत्याशी के लिए पवन सिंह प्रचार करने निकले हैं। हाल ही में खेसारी ने पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी पर टिप्पणी की। अब पावर स्टार पवन सिंह ने खेसारी पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

खेसारी लाल ने क्या कहा था?
दरअसल, खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह की मैरिड लाइफ पर तंज कसा था और कहा, 'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं'। खेसारी की इस टिप्पणी पर हाल ही में पवन सिंह ने रिएक्शन देते हुए कहा है कि खेसारी की निजी जिंदगी के बारे में वे बेहतर जानते हैं। इतना ही नहीं, पवन सिंह ने खेसारी को लेकर यह तक कहा,'अब हम बोलें कि 500 जिंदगियां खराब की हैं, स्टार बनने के नाम पर?'

पवन सिंह बोले 500 जिंदगियां बर्बाद कीं!
पवन सिंह ने आगे कहा, 'मुझे पता है किसके पास और किसके अंदर क्या सच्चाई है। अब हम बोलें कि 500 जिंदगियां खराब की हैं, स्टार बनने के नाम पर? चलिए हम ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहते। आराम से बात करेंगे'। बताते चलें कि खेसारी ने पवन को अपना बड़ा भाई बताया और कहा कि उन्होंने हाल ही में उनके खिलाफ एक टिप्पणी की थी, 'मैं एक पानी पर नहीं रहता'। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पवन ने कहा कि खेसारी उनकी वजह से यहां हैं।
विज्ञापन

खेसारी बोले- 'वह मेरे भगवान नहीं'
खेसारी लाल यादव ने एएनआई से कहा, 'अगर मैंने उन्हें अपना आदर्श बना लिया है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वे मेरे कर्मदाता या मेरे भगवान हैं। आप बड़े भाई हैं, लेकिन किसी के कर्म ही उसे बड़ा बनाते हैं। मैं व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करता। वह कहते हैं, 'मैं एक पानी पर नहीं रहता', मैं इसका क्या जवाब दूं? इसलिए, मैंने उनसे कहा, 'कम से कम एक बीवी के साथ तो रहता हूं'। मैं अपने रिश्तों को बहुत महत्व देता हूं'। पवन सिंह पिछले काफी वक्त से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक्टर पर कई आरोप लगाए हैं। ज्योति सिंह भी बिहार विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने उतरी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें