खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा स्टाइल में किया डांस
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना अनंत म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने गाया है। उनके अलावा शिल्पी राज ने भी गाने को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। 'रुमालिया' गाना खेसारी लाल यादव और डिंपल सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है।
नए साल में ये गाने भी हुए हैं रिलीज
साल 2026 के शुरू होते ही खेसारी लाल भी एकदम फॉर्म में हैं। 'रुमालिया' से पहले उनके और भी गाने नए साल में रिलीज होकर हिट रहे हैं। इससे पहले एक्टर के गाने 'ऐ पिया', 'राजा हमरा से' और '3 थान' भी जनवरी में रिलीज हुए हैं और काफी पसंद किए गए हैं। फिल्मों की बात करें तो इस साल खेसारी की कई फिल्में आने की उम्मीद है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 'अग्नि परीक्षा' की हो रही है। इसके अलावा 'बेवड़ा', 'मेरी दुल्हन', और 'कुली नंबर 1' भी शामिल है।