फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी के मकर संक्रांति के उत्सव में पहुंचे पवन सिंह, स्टेज से गाया खास गीत; बोले- ‘आज दही चूड़ा खाए के बा’

Wed, 14 Jan 2026 04:05 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Celebrates Makar Sankranti: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने बीजेपी मुख्यालय पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के लिए एक खास गीत भी गाया…
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@singhpawan999 और एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई हिस्सों में आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई जगह कार्यक्रम भी हो रहे हैं। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर भी मकर संक्रांति के पर्व में एक कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने भी शिरकत की। इस मौके पर पवन सिंह ने स्टेज पर परफॉर्मेंस देते हुए गाना भी गाया।

बीजेपी और मोदी की जीत को पवन सिंह ने किया याद

विज्ञापन

पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में पवन सिंह स्टेज पर माइक लिए खड़े हैं और बीजेपी की जीत पर गाना गा रहे हैं। वो बीजेपी और पीएम मोदी की बंपर जीत पर एक गीत गा रहे हैं और स्टेज से ‘जय श्रीराम’ का नारा भी लगा रहे हैं। स्टेज पर उनके साथ बाकी लोग भी नजर आ रहे हैं। सबके साथ में एक लाल रंग गमछा या चोली भी है। पवन सिंह मोदी और योगी की बंपर जीत का नारा लगा रहे हैं।
 

 

पवन सिंह ने दीं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

विज्ञापन

इसके अलावा पवन सिंह का एक और वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वो कह रहे हैं कि ‘आज दही चूड़ा खाए के बा, खिवाये के बा।’ पवन सिंह के ये दोनों ही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 
 



यह खबर भी पढ़ेंः ‘पराशक्ति’ की टीम ने पीएम मोदी के साथ दिल्ली में मनाया पोंगल, शिवकार्तिकेयन बोले- ‘हमारा मकसद सभी तक पहुंचना’

 

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे पवन
हाल ही में पवन सिंह कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी नजर आए थे। शो में पवन सिंह ने काफी मस्ती की थी और डांस भी किया था। इस दौरान पवन सिंह ने बताया था कि वो काले रंग से दूर रहते हैं। इसलिए वो काले रंग के कपड़े पहनने से भी परहेज करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें