फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने इंटरनेट पर गिराई 'बिजुरिया', वायरल हो रहा गाना, व्यूज तीन मिलियन के पार

Mon, 09 Jan 2023 08:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का गाना बिजुरिया SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने ने आते ही हंगामा मचा दिया है। यह सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने ने महज तीन दिनों में 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। इस गाने में उनके साथ सपना चौहान नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
Bhojpuri Song bijuriya - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। भोजपुरी गानों के प्रेमी अक्सर उनके वीडियो सॉन्ग का इंतजार करते रहते हैं। भोजपुरी गानों में लाउड म्यूजिक और जबरदस्त डांस मूव्स के कारण दर्शक इसे खूब पसंद करते हैं और गानों के सुनते ही लोग नाचना शुरू कर देते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल का एक नया गाना रिलीज हुआ है। जिसने यूट्यूब पर आते ही धूम मचा दी है। इस गाने में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस सपना चौहान नजर आ रही हैं। गाना सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


3.3 मिलियन  के पार हुए व्यूज
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन गानों के लिए और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनका गाना बिजुरिया SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने ने आते ही हंगामा मचा दिया है। यह सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। गाने ने महज तीन दिनों में 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव और सपना चौहान बीच सड़क पर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वीडियो में दोनों ही कलाकार जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़े-Rakhi Sawant: बिग बॉस मराठी से लाखों रुपये कैश लाने के बाद भी मायूस हुईं राखी, मां की तबीयत ने बढ़ा दी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


कल्पना के साथ खेसारी ने गाया गाना
‘बिजुरिया’ गाने को महज 3 दिनों में खूब प्यार मिला है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में फैंस लगातार खेसारी और गाने दोनों की प्रशंसा कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी लाल और कल्पना ने गाया है। वहीं गाने को अर्जुन आदित्य छोटू यादव ने लिखा है। म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है और वीडियो डायरेक्टर पवन पाल हैं। 

ये भी पढ़े-Pathaan: ‘बिग बॉस 16’ में ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान? सलमान संग मस्ती करते आएंगे नजर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें