यूजर्स ने किए कमेंट
23 फरवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 77,000 से ज्यादा व्यूज और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'यह तो हर स्टेज शो में हो रहा है अब, एंकर उसी को बनाते हैं जो ठरकी हो, डबल मीनिंग कमेंट करता हो।' एक और ने लिखा, 'फीमेल सिंगर्स को हमेशा यह गलत शब्दों से एड्रेस करते हैं। एंकर्स को जूता मारना चाहिए।'
निशा को लगी थी गोली
ख्याल रहे कि साल 2023 में भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय को गोली लग गई थी। वह बिहार के सारण जिले में एक शो में परफॉर्म कर रही थीं, तभी कथित तौर पर जश्न में हुई फायरिंग में वह घायल हो गईं। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं। एक गोली उनकी बाईं जांघ में लगी।