फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khesari Lal Yadav: बॉलीवुड में गूंज उठी खेसारी लाल की आवाज, पहले हिंदी गाने पर धड़ाधड़ हो रही व्यूज की बरसात

Thu, 11 Sep 2025 12:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Khesari Lal Yadav Song: खेसाली लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। उनके अभिनय और अदाकारी दोनों का हल्ला बोलता है। अब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा है। हालांकि, आगाज बतौर सिंगर किया है और पहला गाना है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 'पनवाड़ी'। यह गाना ट्रेंड कर रहा है।
विज्ञापन
वरुण धवन-जान्हवी, खेसारी लाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के बाद खेसारी लाल यादव ने भी बॉलीवुड में दस्तक दे दी है। उन्होंने वरुण धवन और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का 'पनवाड़ी' गाना गाया है। इस गाने पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं और 24 घंटे से भी कम वक्त में गाने को तीन मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

'पनवाड़ी' सॉन्ग - फोटो : वीडियो ग्रैब
लाइक्स और व्यूज की हो रही बौछार
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' अक्तूबर में रिलीज होगी। इसमें जान्हवी कपूर, वरुण धवन के अलावा रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं। 'पनवाड़ी' गाना इन्हीं चारों पर फिल्माया गया है। गाना कल बुधवार को पैनोरमा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस पर लाइक्स और व्यूज की खूब बौछार हो रही है।

खेसारी लाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरिया शेर की बॉलीवुड में दहाड़
'पनवाड़ी' गाना जितनी खूबसूरती से गाया गया है, उतनी ही खूबसूरती से फिल्माया भी गया है। गाना खेसारी लाल यादव, मासूम शर्मा, देव नेगी, प्रीतम और निकिता गांधी ने गाया है। गाने को अब तक 34,11,365 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने पर खेसारी के फैंस की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'इंटरनेशनल स्टार का एक और ब्लास्ट'। एक यूजर ने लिखा, 'जो हर जगह अपना जलवा दिखाते हैं उसे बिहारी कहते हैं, जो भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना झंडा लहरा दें उसे खेसारी कहते हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'भोजपुरिया शेर आज बॉलीवुड में दहाड़ रहा है'।

Bhojpuri Singer Devi: भावना रमन्ना के बाद भोजपुरी सिंगर देवी बनीं बिना शादी के मां, बेटे को दिया जन्म
विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'
बता दें कि 'पनवाड़ी' एक होली स्पेशल सॉन्ग है। चारों सितारों ने धमाकेदार डांस किया है। बात करें फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की तो यह फिल्म 2 अक्तूबर 2025 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें