आईवीएफ तकनीक का लिया सहारा
सिंगर देवी ने जर्मनी में आईवीएफ तकनीक से गर्भधारण किया। उनके पिता प्रमोद कुमार ने पुष्टि की कि उन्होंने सात साल पहले भी यह प्रक्रिया अपनाई थी, लेकिन असफल रहीं। हालांकि, इस बार गायिका की इच्छा पूरी हो गई। बता दें कि देवी के अलावा हाल ही में कन्नड़ अभिनेत्री भावना रमन्ना ने भी आईवीएफ तकनीक के जरिए मां बनने का विकल्प चुना।
फैंस को दिखाई बेटे की पहली झलक
गायिका देवी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मां बनने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने बेटे की पहली झलक भी दिखाई। सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बेटे की तस्वीर शेयर की। इसके साथ लिखा, 'मेरा बाबू है'। देवी के घर बेटे के जन्म की फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। देवी के करियर की बात करें तो वे लोकगीतों के लिए लोकप्रिय हैं। वे 50 से ज्यादा एल्बम गा चुकी हैं। देवी ने हिंदी, मैथिली और मगही भाषाओं में गाने गाकर फैंस का प्यार बटोरा है।
भावना रमन्ना ने दिया बेटी को जन्म
भावना रमन्ना 40 वर्ष की उम्र में मां बनी हैं। उन्होंने इसके लिए आईवीएफ तकनीक का विकल्प चुना। रमन्ना ने पोस्ट शेयर करके बताया था कि वे जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ कॉम्प्लिकेशन के चलते एक बच्चे का निधन हो गया। रमन्ना ने एक बेटी को जन्म दिया है।