पवन सिंह-नीलम सिंह-ज्योति सिंह
- फोटो : Social media
इस लिस्ट में अगला नाम आता है भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का। पवन सिंह भी दो बार शादी रचा चुके हैं। हालांकि, दोनों ही शादी से उन्हें सच्चा प्यार नसीब नहीं हुआ। पवन सिंह ने पहली शादी नीलम के साथ साल 2014 में रचाई थी, लेकिन शादी के एक साल बाद ही 2015 में नीलम ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी साल 2018 में ज्योति सिंह से रचाई। हालांकि, दूसरी शादी भी पवन के लिए सफल नहीं हुई। आपसी मतभेद के कारण पवन और ज्योति ने अपनी राहें अलग कर लीं।