काजल राघवानी और अभिनेता दिनेश लाल यादव
- फोटो : इंस्टाग्राम@aamrapali1101
निरहुआ ने काजल के साथ मामले को सुलझाने की कोशिश की
काजल की शिकायत को दूर करने के लिए अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने उनसे बात की। शो के वीडियो में आम्रपाली और पवन सिंह के चले जाने के बाद दिनेश ने काजल से काफी देर तक बातचीत की। बता दें कि कई साल बाद इन दोनों ने एक फिल्म साथ की है। इस बात का जिक्र आम्रपाली ने भी किया था और कहा था, ‘दिनेश जी को आपके साथ का नहीं करना होता तो कभी नहीं करते, लेकिन उन्होंने हाल ही में फिल्म की है ना।’