फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी चटर्जी: भोजपुरी अभिनेत्री की नई फिल्म 'रानी भौजी' का एलान; सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कहां?

Mon, 28 Sep 2026 09:46 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Chatterjee New Movie: भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी की नई फिल्म का एलान हो गया है। यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।
विज्ञापन
रानी चटर्जी की नई फिल्म का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा हैं। उनकी फिल्मों का दर्शकों के बीच क्रेज देखा जाता है। अब एक नई फिल्म के साथ वे फैंस के बीच आ रही हैं। हाल ही में उनकी आगामी भोजपुरी मूवी का एलान हुआ है और इसका फर्स्ट लुक पोस्ट साझा किया गया है।

विज्ञापन

रानी चटर्जी की नई फिल्म का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम@ranichatterjeeofficial
रानी चटर्जी ने थामा सुदर्शन चक्र?
रानी चटर्जी की इस नई फिल्म का पोस्टर जारी हुआ है। इसमें अभिनेत्री पिंक कलर की साड़ी पहने पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। सीधे पल्लू की शादी, मंगलसूत्र पहने और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। उन्होंने एक हाथ में सुदर्शन चक्र जैसा थामा हुआ है। पोस्टर पर कुछ और महिलाएं हैं। एक महिला रानी पर अत्याचार करती दिख रही है। पोस्टर देखकर लग रहा है कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक ड्रामा से भरपूर होगी।

रानी चटर्जी की नई फिल्म का एलान - फोटो : इंस्टाग्राम@ranichatterjeeofficial
किस ओटीटी पर आएगी फिल्म?
रानी की आगामी फिल्म का टाइटल 'रानी भौजी' है। इस आगामी प्रोजेक्ट को बीटीवी प्ले ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है, 'बीटीवी प्ले ओटीटी' की पहली पेशकश। इस फिल्म का निर्देशन दिल आवेज खान कर रहे हैं। इसे मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन

फैंस हुए उत्साहित
रानी चटर्जी की फिल्म की घोषणा पर उनके फैंस उत्साहित हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'सबके दिलों की रानी, भोजपुरिया क्वीन'। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी मूवीज का इंतजार रहता है'। कुछ लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें