फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी वाली बिहार वाली' फिल्म के सेट पर रानी चटर्जी के साथ हुआ प्रैंक, अचानक चीख उठीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Tue, 18 Nov 2025 09:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Chatterjee Video: अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'यूपी वाली बिहार वाली' की शूटिंग में बिजी हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रानी की को-स्टार उनके साथ प्रैंक करती दिख रही है।
विज्ञापन
रानी चटर्जी-संजना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अदाकारा रानी चटर्जी का पर्दे पर रौबदार अंदाज नजर आता है। वे पुलिस वाले की भूमिका अदा करें या बहू के रोल में नजर आएं, दमदार आवाज से दिल जीत लेती हैं। मगर, असल जिंदगी में वे ऐसी हैं कि एक खरगोश देखकर भी डर से चीख उठीं। उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है।

विज्ञापन


खरगोश देखकर डर गईं रानी
चर्चित भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। दोनों एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर हैं। संजना अपनी साड़ी के पल्लू में एक खरगोश के बच्चे को छिपाकर रानी के पास जाती हैं। रानी के सामने अचानक खरगोश के बच्चे को दिखाते हैं। देखकर रानी अचानक चिल्लाने लगती हैं और छिपने की कोशिश करती हैं। 
 

रानी चटर्जी-संजना पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम
रानी बोलीं- 'बदमाश लड़की'
वीडियो के साथ संजना ने कैप्शन लिखा है, 'कभी कभी सेट पर मैं प्रैंक कर देती हूं। 'यूपी वाली बिहार वाली' के सेट पर मैंने खूबसूरत रानी चटर्जी को डरा दिया'। संजना के पोस्ट पर रानी ने कमेंट किया है, 'बदमाश लड़की'। 

पिंक बॉडीकॉन ड्रेस में नेहा मलिक के सिजलिंग लुक को देखकर फैंस का छूटा पसीना

विज्ञापन

रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
पेड़ से आंवला तोड़कर खाती दिखीं
इसके अलावा एक अन्य वीडियो खुद रानी चटर्जी ने शेयर किया है। इसमें वे पेड़ से आंवले तोड़कर खाती नजर आ रही हैं। रानी चटर्जी की फिल्म की शूटिंग किसी गांव में हो रही है। इस दौरान वे खूबसूरत पल भी बिता रही हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, 'ये सारे अनुभव शहर में कहां? यह तो गांव की खूबसूरत है'। रानी के पास 'यूपी वाली बिहार वाली' के अलावा एक अन्य फिल्म 'हम हुई जेठानी' भी है, जिसका फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें