फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आपका जाना असहनीय क्षति’, भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी पर टूटा दुखों का पहाड़; पिता का हुआ निधन

Tue, 14 Jul 2026 12:33 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kajal Raghwani’s Father Death: भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है, क्योंकि एक्ट्रेस काजल राघवानी के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विज्ञापन
पिता के साथ काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पिता का निधन हो गया है। इसकी जानकारी काजल ने खुद एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। काजल ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में पिता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके जाने को एक असहनिय क्षति बताया।

काजल ने बताया असहनीय क्षति

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर पिता के निधन के बारे में जानकारी देते हुए काजल राघवानी ने लिखा, ‘पापा आपका जाना मेरे जीवन के लिए एक असहनीय क्षति है। आपके द्वारा दिए गए संस्कार और आपकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। ईश्वर आपकी पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। भावभीनी श्रद्धांजलि!’
 


 

अम्रपाली दुबे ने दी श्रद्धांजलि, फैंस हुए भावुक
पिता को खोने वाली काजल की इस पोस्ट पर अब फैंस और सेलेब्स उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और एक्ट्रेस के पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। साथी एक्ट्रेस अम्रपाली दुबे ने भी दुख जताते हुए कमेंट में ‘ओम शांति’ लिखा है। इसके अलावा तमाम फैंस काजल के इस दुख में उनको सांत्वना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। आप लोगों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।’ एक ने लिखा, ‘दिल तोड़ने वाली खबर है। भगवान आपको इस मुश्किल से लड़ने की शक्ति दे।’ कई यूजर ने काजल के पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।
विज्ञापन

काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया
रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आएंगी काजल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काजल हमेशा ही एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके नए-नए गाने यूट्यूब पर रिलीज होते रहते हैं। अब वो जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी के भोजपुरी सेलिब्रिटी वाले रिएलिटी शो का भी हिस्सा बन गई हैं।

हाल ही में इस शो का टीजर आया था, जिसमें काजल काफी बवाली अंदाज में नजर आईं। इस रिएलिटी शो का नाम ‘भोजपुरी बवाल’ है। इसमें काजल के साथ पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और तेजप्रताप यादव जैसे सेलिब्रिटी और नेता भी नजर आएंगे। ये रिएलिटी शो 2 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें