फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी अभिनेत्री गिरफ्तार; पुलिस ने तीन मॉडलों को मुक्त कराया

Sat, 22 Apr 2023 06:52 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री एजेंट के रूप में काम कर रही थी और मॉडलों को देह व्यापार में धकेलती थी। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी की गई अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और सॉन्ग एल्बम में दिखाई दे चुकी है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस (फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गोरेगांव क्षेत्र के एक आलीशान होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक प्रमुख भोजपुरी अभिनेत्री को गिरफ्तार करने के साथ ही तीन मॉडलों को मुक्त कराने का दावा किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार शाम को होटल के कमरे में छापा मारा। उन्होंने कहा कि 24 वर्षीय भोजपुरी अभिनेत्री एजेंट के रूप में काम कर रही थी और मॉडलों को देह व्यापार में धकेलती थी। अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारी की गई अभिनेत्री भोजपुरी फिल्मों में काम करने के अलावा हिंदी, पंजाबी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में ओटीटी शो और सॉन्ग एल्बम में दिखाई दे चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें