लिखा- 'क्या बोलती है पब्लिक?'
अक्षरा सिंह ने वीडियो शेयर किया है। ब्लू कलर के आउटफिट में वे काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। काला चश्मा चढ़ाते हुए वे तेवर दिखा रही हैं। वीडियो में लिखा है, 'चार लोग क्या कहेंगे अब उससे डर नहीं लगता, डर तो ये है कि उन चार लोगों को मैं कुछ न कह दूं'। इसके साथ अक्षरा ने कैप्शन लिखा है, 'क्या बोलती पब्लिक? एक ही जिंदगी है खुल के जियो और जीने दो'।
निरहुआ के साथ आएंगी नजर
अक्षरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2010 में फिल्म 'सत्यमेव जयते' से भोजपुरी इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इस फिल्म में रवि किशन लीड रोल में नजर आए। अदाकारी के साथ-साथ अक्षरा अपनी सुरीली आवाज के दम पर भी इंडस्ट्री में राज कर रही हैं। अक्षरा सिंह की आगामी फिल्म 'चार फेरे सात वचन' है, जिसमें वे दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Fauji: फिल्म 'फौजी' पर आया बड़ा अपडेट, फिर साथ नजर आएगी प्रभास के साथ इस अभिनेत्री की जोड़ी