दीघा घाट पर अक्षरा ने गाए छठ गीत
- फोटो : एएनआई
अक्षरा ने गाए छठ के गीत
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पटना के दीघा घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं। उन्होंने यहां मौजूद अन्य व्रतियों और श्रद्धालुओं के साथ छठ गीत गाए। लाल रंग की साड़ी पहने अक्षरा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वे पारंपरिक तरीके से पूरे विधि-विधान से इस महापर्व को मना रही हैं। अक्षरा का कहना है कि यह त्योहार हर बिहारवासी के रोम-रोम में बसा है।
पूरे भारत वर्ष के लिए की कामना
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में अक्षरा ने छठ के त्योहार के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा, 'तीन दिन कैसे निकल गए पता नहीं चला। बिल्कुल भी थकान नहीं हुई। आज पहला अर्घ्य है। हमारे बिहार में इस पर्व की तो मान्यता है ही, लेकिन हम सबके रोम-रोम में छठ पूजा बसती है। बचपन से इसे देखते हुए बड़े हुए हैं हम। छठ पूजा को बिहारियों का इमोशन कहा जाता है। छठ व्रत मेरा सफल होते नजर आ रहा है। समस्त भारत वर्ष के लिए कामना करना चाहती हूं। हर किसी के जीवन में ब ृहुत सारी खुशियां और उन्नति आए'।
व्यवस्था पर कही ये बात
अक्षरा सिंह ने व्यवस्थाओं को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी व्यवस्था है। बिहार में छठ पूजा पर यूं भी सब एक-दूसरे को बहुत सहयोग करते हैं। प्रशासन की तरफ से इस बार बहुत अच्छी व्यस्था है। एक कमी आप नहीं निकाल पाएंगे'।