फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshara Singh Song: अक्षरा की सुरीली आवाज से गाढ़े होंगे होली के रंग, आ रहा है 'कंगना जोगीरा गावे' सॉन्ग

Sat, 15 Feb 2025 05:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshara Singh Song: भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज के लिए भी मशहूर हैं। अभिनेत्री का नया होली स्पेशल सॉन्ग आ रहा है।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री अपने अभिनय के लिए तो दर्शकों के दिलों पर राज करती ही हैं, साथ ही फैंस उनकी सुरीली आवाज के भी मुरीद हैं। छठ हो या होली-दिवाली और दशहरा, अक्षरा के गानों के बिना हर त्योहार अधूरा सा लगता है। अब जब होली का त्योहार आने वाला है तो अभिनेत्री फैंस के लिए एक होली स्पेशल गाना लेकर आई हैं। उसका टीजर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन

जारी हुआ गाने का टीजर
अक्षरा सिंह के इस गाने का टाइटल है 'कंगना जोगीरा गावे'। फिलहाल आज शनिवार 15 फरवरी को गाने का टीजर जारी हुआ है। इसे टी-सीरीज हमार यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। गाने को अक्षरा ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है साथ ही गाने पर उन्होंने परफॉर्म भी किया है। इसमें होली के रंग नजर आ रहे हैं। शरारत भी है और त्योहार की उमंग भी।

अक्षरा सिंह ने दिया अपडेट
अक्षरा ने इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपने इस नए गाने के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा है, 'एनर्जी से भरपूर गाने की झलक आपके लिए। कंगना जोगीरा गावे गाने का टीजर रिलीज हो गया है। जल्द ही पूरा गाना भी आने वाला है'।
 

अक्षरा सिंह ने दिया अपडेट
अक्षरा ने इंस्टग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को अपने इस नए गाने के बारे में अपडेट दिया है। उन्होंने टीजर शेयर करते हुए लिखा है, 'एनर्जी से भरपूर गाने की झलक आपके लिए। कंगना जोगीरा गावे गाने का टीजर रिलीज हो गया है। जल्द ही पूरा गाना भी आने वाला है'।
विज्ञापन

यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
दर्शकों को टीजर इतना दिलचस्प लगा है कि गाने के प्रति उनकी बेकरारी बढ़ गई है। यूजर्स अक्षरा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा दीदी का जवाब नहीं'। एक यूजर ने लिखा, 'अबकी होली जानदार होने वाली है, अक्षरा का गाना जो आया है'। एक यूजर ने लिखा, 'सुपर सॉन्ग'। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें