लड्डू गोपाल की भक्ति में लीन भोजपुरी क्वीन
अक्षरा सिंह ने राधा रानी का रूप धरा है। उन्होंने आज गुरुवार को इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। वे श्रृंगार कर सजी-संवरी नजर आ रही हैं। हाथ में लड्डू गोपाल को लिए वे कान्हा के रंग में रंगी हैं।
अक्षरा ने फैंस से किया ये सवाल
तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन लिखा है, 'मैं कान्हा के रंग में रंगी। अब आपकी बारी है। कान्हा का अपना सबसे प्यारा नाम लिखिए और कमेंट बॉक्स में बताइए। देखती हूं कि सबसे ज्यादा कौन-सा नाम आता है'।
ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं अक्षरा
अक्षरा सिंह ट्रेडिशन आउटफिट में भारी-भरकम ज्वैलरी पहने दिखी हैं। उन्होंने कुमकुम से श्रृंगार किया है। मोरपंख और बांसुरी थामे उन्होंने तस्वीरें क्लिक कराई हैं।
आम्रपाली के दावे पर अक्षरा ने तोड़ी चुप्पी
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने हाल ही में रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दावा किया था कि पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद जब पूरी इंडस्ट्री ने अक्षरा सिंह से दूरी बना ली तो उन्होंने अक्षरा का साथ दिया था।
अक्षरा सिंह ने आम्रपाली के इस दावे पर रिएक्ट करते हुए कहा कि वह किसी के रिश्ते या मदद का हिसाब-किताब लेकर नहीं बैठी हैं। अक्षरा सिंह ने 'डायनामाइट न्यूज' से कहा, 'इस बारे में इंडस्ट्री के लोग जानते हैं और भगवान जानता है कि किसने क्या किया और क्या कहा? मैं कोई लिस्ट लेकर नहीं बैठी हूं कि मीडिया में आकर यह बताऊं कि मैंने क्या किया, किसने क्या किया या उसने ये किया, वो किया'।