फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: क्या पवन सिंह ने रचा ली है तीसरी शादी? बर्थडे सेलिब्रेशन से वायरल वीडियो के बाद अटकलें शुरू

Tue, 06 Jan 2026 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Third Marriage Rumors: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने 05 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन से एक वीडियो सामने आई है, जिसके बाद अभिनेता की शादी की अटकलें शुरू हो गई हैं। सवाल किए जा रहे हैं कि क्या पवन सिंह ने तीसरी शादी रचा ली है?
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी विवादों में है। पत्नी ज्योति सिंह के साथ उनकी अनबन जगजाहिर है। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। इस बीच अचानक पवन सिंह की तीसरी शादी को लेकर अफवाहों ने जोर पकड़ा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या पवन सिंह ने ज्योति सिंह से विवाद के बीच तीसरी शादी रचा ली है? इसकी वजह है पावर स्टार का हालिया वायरल वीडियो

विज्ञापन

पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पवन सिंह ने महिला के साथ काटा केक
पवन सिंह के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। पावर स्टार उस महिला के साथ केक काटते हैं। वह महिला का हाथ थामे रखते हैं। ब्लैक कलर के कपड़ों में नजर आ रही महिला की मांग में सिंदूर भरा है। वायरल वीडियो में पवन सिंह केक काटने से पहले भगवान के सामने हाथ जोड़ते हुए दिख रहे हैं। उनके आस-पास दोस्त और टीम के सदस्य हैं। सभी 'हैप्पी बर्थडे' और 'हर हर महादेव' बोलते हैं।
 


नेटिजन्स ने पूछा क्या पवन सिंह ने कर ली है शादी?
बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल वीडियो में पवन सिंह अपने साथ खड़ी महिला का न सिर्फ हाथ थामे नजर आए हैं, बल्कि महिला के हाथ से केक खाते हुए भी दिखे हैं। वीडियो में पवन सिंह थोड़ा लड़खड़ाते हुए भी दिख रहे हैं और महिला उन्हें संभालती हुई दिख रही है। इस वीडियो पर नेटिजन्स के रिएक्शन आ रहे हैं। अधिकांश लोग सवाल कर रहे हैं कि यह महिला कौन है? कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'क्या पावर स्टार ने तीसरी शादी कर ली है'? पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी नीलम सिंह के साथ साल 2014 में हुई थी। मगर, 2015 में उनका निधन हो गया। इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की। ज्योति संग पवन सिंह की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ चुकी है।
विज्ञापन

पवन सिंह के दोस्त को सुरक्षाकर्मियों ने दिया धक्का
इसके अलावा बर्थडे सेलिब्रेशन का एक अन्य वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पवन सिंह के 40वें जन्मदिन के जश्न के दौरान अचानक पावर स्टार के दोस्त विशाल सिंह को स्टेज से धक्का दिया जाता है। पवन सिंह के सिक्योरिटी स्टाफ ने विशाल सिंह को धक्का दिया, जिसके बाद सभी हैरान रह गए। पवन सिंह का यह बर्थडे सेलिब्रेशन कार्यक्रम लखनऊ में चल रहा था, वहीं का यह वीडियो है। विशाल को धक्का इतनी जोर से दिया गया कि वे स्टेज से गिर गए। हालांकि, वे वापस स्टेज पर आए और सुरक्षाकर्मियों से उनकी बहस हुई। लोगों ने दोनों का बीच-बचाव कराकर मामला शांत किया। विशाल सिंह के साथ जिस वक्त यह घटना हुई, तब पवन सिंह स्टेज पर मौजूद नहीं थे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें