फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरहुआ संग रिश्ते पर हुए सवाल ताे बौखलाईं आम्रपाली दुबे; शो ‘भोजपुरी बवाल’ में तोड़ी चुप्पी; कही ये बात

Tue, 18 Aug 2026 04:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amrapali Dubey And Actor Nirahua Relationship: शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अभिनेता निरहुआ संग रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने दो-टूक जवाब दिया।  

विज्ञापन
आम्रपाली दुबे और अभिनेता निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेता निरहुआ शादी-शुदा हैं लेकिन अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से उनकी नजदीकियां जगजाहिर हैं। हाल ही में दोनों शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शामिल हुए। इस शो के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपने रिश्ते पर बात की। 

क्या है आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता? 

विज्ञापन

शो ‘भोजपुरी बवाल’ में शुभंकर मिश्रा ने आम्रपाली से पूछा कि निरहुआ क्या आपके भैया हैं? इस पर वह कहती हैं, ‘वो मेरे को-एक्टर हैं।’ 
आगे शुभंकर कहते हैं, ‘आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो कि प्यार करते हो। आप उनके बच्चों का ध्यान रखते हो।’ इस पर आम्रपाली कहती हैं कि निरहुआ के बच्चे उनके लिए दोस्त की तरह हैं। 

आम्रपाली ने गुस्से में क्या कहा? 
शो में फिर से शुंभकर कहते हैं, ‘अरे, आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेते हो। क्योंकि निरहुआ अपनी पत्नी से प्यार नहीं करते हैं, घर नहीं जाते हैं। आपसे ही रिश्ता है।’ इस बात पर गुस्सा होते हुए आम्रपाली कहती हैं, ‘क्या स्वीकार करना है। आप मेरे बारे में बोलने से पहले जरा सोच लीजिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

'भोजपुरी बवाल' शो में शामिल हुए आम्रपाली दुबे और अभिनेता निरहुआ - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
क्यों चर्चा में है रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें