फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में भोजपुरी सिंगर समर सिंह! हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस; लगा एक्ट्रेस की हत्या का आरोप

Sat, 09 May 2026 08:41 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Samar Singh: भोजपुरी सिंगर समर सिंह एक बार फिर मुश्किल में आ गए हैं। तीन साल पुराने एक मामले में अदालत ने उन्हें और उनके भाई को नोटिस जारी किया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
समर सिंह - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल पुराने एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को नोटिस जारी किया है। उन पर एक भोजपुरी एक्ट्रेस के कत्ल के मामले में शामिल होने का इल्जाम है। 26 मार्च, 2023 को वाराणसी के एक होटल के कमरे में 25 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस का शव मिला था। यह कथित तौर पर आत्महत्या का मामला था। तीन साल बाद, अदालत ने समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक्ट्रेस की मां ने दायर की याचिका
एक्ट्रेस की मां ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक याचिका दायर की। याचिका में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या दो आरोपियों ने की है। इस मामले में सारनाथ के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को भी अपना जवाबी हलफनामा दायर करने को कहा गया है। ऐसा न करने पर उन्हें 22 मई को कोर्ट के सामने पेश होना होगा।

समर सिंह - फोटो : एक्स
पुलिस जांच पर उठे थे सवाल
भोजपुरी एक्ट्रेस का शव 2023 में वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। एक्ट्रेस की मां ने पुलिस जांच पर सवाल उठाया है। एक्ट्रेस की मां की याचिका में दावा किया गया है कि उनकी मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। मामले की अगली सुनवाई उसी साल मई को तय की गई थी। उम्मीद थी कि उसी दिन फैसला सुना दिया जाएगा, लेकिन कोर्ट ने कहा कि कुछ बिंदुओं पर नए सिरे से सुनवाई जरूरी है।

पहले दिन 'दादी की शादी' और 'कृष्णावतारम' ने किया निराश, जानें 'राजा शिवाजी' और 'भूत बंगला' का कलेक्शन

विज्ञापन

समर पहले हो चुके गिरफ्तार
2023 में एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड समर और उनके भाई संजय को अप्रैल में एक्ट्रेस को धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। समर को कई महीनों तक जेल में रहने के बाद नवंबर में रिहा कर दिया गया था। उस वक्त एक्ट्रेस के परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें