फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने लिखी कविता तो किसी ने तस्वीर से बयां किए मन के भाव; भोजपुरी सितारों ने कुछ यूं दी मदर्स डे की बधाई

Sun, 10 May 2026 07:08 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Mother's Day 2026: आज रविवार 10 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक सितारों ने अपनी मां से जुड़ी यादें और तस्वीरें साझा की हैं। भोजपुरी जगत के सितारों ने भी खास अंदाज में बधाई दी है।
विज्ञापन
पवन सिंह-खेसारी लाल-अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो मां के लिए सिर्फ एक दिन नहीं होता, बल्कि हर दिन ही मां से है और मां के लिए है। मगर, भागदौड़ भरी जिंदगी में मदर्स डे एक ऐसा मौका होता है, जब मां को स्पेशल महसूस करा सकते हैं। खुद भी दो पल ठहरकर सोचते हैं कि मां के प्यार के आगे हर बड़ी से बड़ी चीज भी बौनी है। आज मदर्स डे पर भोजपुरी जगत के सितारों ने मां के नाम खास पोस्ट शेयर किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह ने लिखी कविता
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपने माता-पिता के साथ खूब तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। यहां तक कि उन्होंने अपना कुकिंग व्लॉग भी अपने माता-पिता के साथ ही शुरू किया है। आज मदर्स डे पर एक्ट्रेस ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मां के साथ अपनी तस्वीरों के साथ लिखा है, 'मदर्स डे कैलेंडर में एक दिन आता है, उसके लिए तो हर दिन प्यार और शुक्रिया का होता है। दुनिया की सारी मांओं को हैप्पी मदर्स डे'। साथ ही एक खूबसूरत कविता लिखी है, जो इस तरह है

मां...
एक ऐसा शब्द
जिसमें पूरा घर बसता है
जिसके होने से तकलीफें छोटी लगती हैं
जिसके बिना हर खुशी अधूरी
हम चाहे दुनिया जीत लें
लेकिन मां के सामने आज भी बच्चे ही रहते हैं

 
 

पवन सिंह अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
पावर स्टार ने शेयर की प्यारी तस्वीर
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपनी मां के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'माई'। साथ में रेड हार्ट इमोजी बनाया है।
 

खेसारी लाल यादव अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
खेसारी ने लिखी ये बात
सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी अपनी मां के साथ प्यारी सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मेरी मां...प्यारी मां'! खेसारी के पोस्ट पर नेटिजंस लिख रहे हैं, 'धन्य है उस मां को, जिसने आपके जैसे बेटे को जन्म दिया है'।


रानी बोलीं- 'हर दिन आपका है मां'
रानी चटर्जी ने अपनी मां के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, ;मेरी शानदार मां हर जन्म आप ही मेरी मां बनो। लव यू मम्मी। हर दिन आपका है। हैप्पी मदर्स डे'।
 
विज्ञापन

काजल राघवानी - फोटो : इंस्टाग्राम
काजल ने मां को बताया क्वीन
अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मां को मदर्स डे पर बधाई दी है। काजल ने लिखा है, 'मां वह रानी हैं, जो प्यार लुटाकर हमारे दिलों पर राज करती हैं'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें