फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार के साथ काम करके फूली नहीं समा रहीं अक्षरा सिंह, 'वेलकम 3' के गाने को लेकर फैंस से की ये गुजारिश

Wed, 27 May 2026 03:35 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshara Singh: अभिनेत्री अक्षरा सिंह, अक्षय कुमार के साथ काम करके काफी खुश हैं। उन्होंने अभिनेता के साथ अपने नए गाने को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। आइए जानते हैं इसमें क्या खास है? 
विज्ञापन
घिस घिस घिस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हाल ही में रिलीज हुए अपने गाने 'घिस घिस घिस' को लेकर चर्चा में हैं। इस गाने में वह बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के साथ नजर आई हैं। यह गाना अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का है। इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री ने अक्षय कुमार के साथ एक फोटो शेयर की है और एक पोस्ट लिखी है।
विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : यूट्यूब
अक्षरा सिंह की पोस्ट में क्या है?
अक्षरा सिंह गाना पसंद करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ लिखा 'एक कलाकार के लिए इससे खूबसूरत एहसास शायद कुछ नहीं होता। घिस घिस घिस गाना पसंद करने के लिए धन्यवाद। आप लोगों का दिल से शुक्रिया। हमेशा याद रहेगा ये प्यार। इस गाने पर सिर्फ व्यू नहीं मिले बल्कि प्यार मिला, कमेंट मिले, यह सब दिल तक पहुंचे। इतने अपने लोग साथ खड़े हैं, इतना प्यार दे रहे हैं सच में बहुत खुश और कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। 
मैसिव हिट बना दीजिए।'
 

अक्षरा के साथ झूमे अक्षय
आपको बता दें कि 'घिस घिस घिस' गाने में अक्षय कुमार ने अक्षरा सिंह के साथ डांस किया है। वह शॉर्ट कुर्ता और पजामा में हैं। वहीं अक्षरा सिंह साड़ी में नजर आ रही हैं। गाना भोजपुरी अंदाज में फिल्माया गया है। गाने के बोल भी भोजपुरी में हैं। गाने के बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। इसे विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है।

नौ साल की बच्ची के साथ नाना ने की घिनौनी हरकत, भूमि पेडनेकर हुईं हैरान; बलिया दुष्कर्म मामले पर सुनाई खरी-खरी

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : यूट्यूब
वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट और रिलीज
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में कई कलाकार हैं। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म को राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर निर्मित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें