शादी में शामिल न हो पाने पर मांगी माफी
भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इंद्रेश उपाध्याय व शिप्रा शर्मा के विवाह का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने शादी की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षरा ने लिखा है, 'प्यारे भैया भाभी को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं। और माफी ना आ पाने के लिए। भाभी से मिलने जल्द आ रही हूं'।
100 पंडितों ने संपन्न कराया विवाह
इंद्रेश उपाध्याय का विवाह समारोह जयपुर के फाइव स्टार होटल ताज आमेर में आयोजित हुआ। इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा का वैदिक विवाह हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 पंडितों ने दोनों की शादी कराई। विवाह के बाद आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ। इंद्रेश, मशहूर कथावचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं।
दोस्त की शादी में शामिल हुईं अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह शादी समारोह में क्यों नहीं जा पाईं इसका कारण तो उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है। मगर, उन्होंने इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन से जल्द मुलाकात का वादा जरूर किया है। हालांकि, अक्षरा के इंस्टाग्राम पोस्ट से यह जरूर मालूम चलता है कि बीते कुछ दिनों वे खुद अपनी एक करीबी दोस्त के शादी समारोह में उपस्थित रहीं। इसकी झलकियां भी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।