आम्रपाली दुबे-पवन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आम्रपाली ने पवन सिंह को किया प्रपोज?
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ कथित लिंकअप की खबरों को लेकर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब होती हैं। इस बीच आम्रपाली दुबे हाल ही में पवन सिंह को शादी का प्रस्ताव देती दिखीं।
आम्रपाली दुबे ने क्या कहा?
जियो हॉटस्टार के शो 'भोजपुरी बवाल' में आम्रपाली दुबे और पवन सिंह एक बार फिर चर्चा करते नजर आए। इसी बातचीत में आम्रपाली ने कहा, 'मैं सोच रही हूं कि अकेला बच्चा पालना बहुत मुश्किल होगा। ऐसा करते हैं ना कि हम और आप शादी कर लेते हैं फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे'। आम्रपाली के ऐसा कहते ही कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। फिर दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर जोर से हंस पड़े।
- दरअसल, आम्रपाली की पवन सिंह के साथ शादी की कोई योजना नहीं है।
- उन्होंने सिर्फ मजाकिया अंदाज में पावर स्टार से यह बात कही।
- बता दें कि पवन सिंह और आम्रपाली दुबे काफी अच्छे दोस्त हैं।
क्या घर बसाना चाहते हैं पवन सिंह?
इसी शो में आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह से भी उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा, 'आप इतने प्यारे इंसान हैं। दूसरों के लिए इतना करते हैं। अपने बारे में क्यों नहीं सोचते? आप अकेले रहते हैं। किसी भी बच्चे को गोद में ले लेते हैं। किसी को जाने या ना जानें, फिर भी उसकी एक फोन पर मदद करते हैं तो क्या आपको कभी जीवन में अकेलापन नहीं महसूस होता है'?
आम्रपाली दुबे के इस सवाल का जवाब देते हुए पवन सिंह बोले, 'हां मुझे कमी खलती है, लेकिन मेरे पास दुनिया की सबसे बड़ी संपत्ति है। मेरी मां हैं। वे भी चाहती हैं कि मेरे चारों बच्चे एक जैसे हो जाएं। मेरी भी दुनिया बस जाए, ताकि मेरी जिंदगी से भी वो कमी खत्म हो जाए। मैं अकेला ना महसूस करूं। बाकी महादेव के ऊपर है'।