फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' से सुर्खियों के बीच आम्रपाली दुबे के खाते में एक और सफलता दर्ज; फैंस को कहा शुक्रिया

Thu, 20 Aug 2026 06:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamrapali Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। इस बीच उन्हें एक बड़ी सफलता मिली है। इंस्टाग्राम पर उनके छह मिलियन फॉलोअर्स पूरे हुए हैं।
विज्ञापन
आम्रपाली दुबे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम्रपाली दुबे इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। यहां उन्होंने अपने करियर और लाइफ पर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं। इसके अलावा इस शो में अपने बयानों को लेकर भी वे लगातार चर्चा बटोर रही हैं। इस बीच आम्रपाली को इंस्टाग्राम पर एक सफलता मिली है। उनके फॉलोअर्स का कुनबा छह मिलियन का हो गया है।

विज्ञापन

आम्रपाली ने फैंस को कहा शुक्रिया
आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज गुरुवार को एक पोस्ट शेयर करके फैंस से जानकारी साझा की है कि इंस्टाग्राम पर उनके छह मिलियन (60 लाख) फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'इंस्टा फैमिली छह मिलियन की हुई। आप सभी को बहुत बहुत शुक्रिया और प्यार'। आम्रपाली ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे 'तितली शहर' सॉन्ग पर परफॉर्म करती दिखी हैं।
विज्ञापन

बच्चा गोद लेंगी आम्रपाली
आम्रपाली दुबे ने 'भोजपुरी बवाल' शो में खुलासा किया कि वे बच्चा गोद लेंगी। उन्होंने बताया कि उनके इस फैसले लोक लेकर शुरुआत में उनके परिवार को यह बात थोड़ी अजीब लगी थी। हालांकि, बाद में उनकी मां मान गईं। इसके अलावा शो में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ उनके कथित अफेयर को लेकर भी काफी तीखी बहस देखने को मिली थी।

पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर!
भोजपुरी बवाल में आम्रपाली ने पावर स्टार पवन सिंह को भी शादी का ऑफर दिया। हालांकि, वह सिर्फ एक मजाक का हिस्सा था। आम्रपाली ने पावर स्टार से कहा, 'मैं सोच रही हूं कि अकेला बच्चा पालना बहुत मुश्किल होगा। ऐसा करते हैं ना कि हम और आप शादी कर लेते हैं फिर मिलकर बच्चे को पाल लेंगे'। आम्रपाली के ऐसा कहते ही कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। फिर दोनों एक-दूसरे की तरफ देखकर जोर से हंस पड़े।  
दरअसल, आम्रपाली की पवन सिंह के साथ शादी की कोई योजना नहीं है। उन्होंने सिर्फ मजाकिया अंदाज में पावर स्टार से यह बात कही। बता दें कि पवन सिंह और आम्रपाली दुबे काफी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें