भक्ति में लीन दिखे खेसारी लाल
खेसाली के नए भोजपुरी छठ गीत का टाइटल है- 'माई बिया पनिया में खाड़'। इसे खुद खेसारी ने ही गाया है। गाना भी उन पर और अदिति किंकर पर फिल्माया गया है। गाने में खेसारी छठी मैया की पूजा और भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
घाट की सुदंरता और भक्ति...गाने में सबकी झलक
छठ पर्व के इस गाने में इस त्योहार की पूरी रौनक दिखाई गई है। खेसारी पीले रंग कुर्ता में नजर आ रहे हैं। छठ के पांडाल में व्रती महिलाओं के बीच वे गाना गाते नजर आए हैं। इसके बाद घाट की खूबसूरती की झलक भी इस गाने में दिखाई गई है।
नेटिजंस बोले- खेसारी के गानों के बिना छठ की रौनक नहीं
इस बार छठ के त्योहार में अभिनेता का यह गाना चार चांद लगा देगा। इस गाने को नेटिजंस से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, यह खूबसूरत पारंपरिक छठ गीत है। एक यूजर ने लिखा है, 'खेसारी लाल के गानों के बिना छठ पर्व की रौनक नहीं आती है'।