खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
व्यूज की हुई झमाझम बरसात
खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल सॉन्ग 'भऊजी पुछेली' आज मंगलवार को अन्नपूर्णा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है। अखिलेश कश्यप ने इसे लिखा है। गाने को जबर्दस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है। खबर लिखे जाने तक रिलीज के महज दो घंटे में गाने को एक लाख 96 हजार व्यूज मिल चुके हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
यूजर्स की मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
खेसारी लाल के इस गाने में देवर और भाभी के बीच का हंसी-मजाक दिखाया गया है। खेसारी का डांस हमेशा की तरह धमाकेदार है। यूजर्स को गाना पसंद आ रहा है और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इस बार होली पर खेसारी के गानों से ही त्योहार मनाया जाएगा'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अखिलेश कश्यप ने क्या शानदार गाना लिखा है'। एक यूजर ने लिखा है, 'खेसारी लाल ने होली स्पेशल बनाने का इंतजाम कर ही दिया'।
खेसारी लाल यादव का होली स्पेशल गाना
- फोटो : वीडियो ग्रैब
इन फिल्मों में नजर आएंगे खेसारी
इस गाने के राइटर अखिलेश कश्यप का आज जन्मदिन भी है। फैंस उन्हें भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बात करें खेसारी के वर्क फ्रंट की तो उनके बैक टू बैक शानदार गाने आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी दो फिल्में भी रिलीज को तैयार हैं। एक तरफ वे फिल्म 'डंस' में नजर आएंगे। तो दूसरी तरफ पारिवारिक फिल्म 'रिश्ते' में भी खेसारी को देखा जाएगा।