फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ने भरा निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन, ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी चुनाव

Mon, 20 Oct 2025 01:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jyoti Singh files Nomination As Independent candidate: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया।

 
विज्ञापन
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। पिछले दिनों पवन सिंह और पत्नी ज्योति का रिश्ता काफी चर्चा में रहा। ज्योति ने पवन सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए। पलटवार करते हुए पवन सिंह ने भी ज्योति के बारे में काफी कुछ कहा। पवन सिंह ने ज्योति की राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के बारे में बताया था। 

विज्ञापन

तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा 
पवन सिंह ने रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में बताया था कि उनका तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। बाद में वह शो से बाहर आए तो पत्नी ज्योति और उनके बीच का विवाद अधिक बढ़ गया। मीडिया में आकर पवन सिंह ने ज्योति द्वारा लगाए आरोप पर चुप्पी तोड़ी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है और ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें