फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर सोनोग्राफी देखकर खुश हुईं प्रेग्नेंट भारती, बोलीं- ‘बच्चा बिल्कुल ठीक और बहुत खूबसूरत है’

Wed, 29 Oct 2025 05:46 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Pregnancy: कॉमेडियन भारती सिंह अपने होने वाले दूसरे बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब अभिनेत्री ने बच्चे की कलर सोनोग्राफी साझा की है।
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@bharti.laughterqueen
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब भारती ने अपने होने वाले बच्चे को लेकर खुशी जताई है। एक्ट्रेस ने अपने दूसरे बच्चे की कलर सोनोग्राफी देखने के बाद अपने उत्साह और खुशी को जाहिर किया है।

बेटी चाहती हैं भारती

विज्ञापन

अपने हालिया व्लॉग्स में भारती ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की कलर सोनोग्राफी देखी। हमने आज कलर सोनोग्राफी देखी और बच्चा बिल्कुल ठीक है और बहुत खूबसूरत है। बेटी होने की कामना करते हुए भारती ने कहा कि बस माता रानी घर आ गई हैं। मेरी भी इच्छा है कि मैं भी उसे दीपका-रणवीर की दुआ के जैसे लहंगे और पोनीटेल से सजाऊं। हाल ही में भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी प्रेगनेंसी क्रेविंग्स को दर्शाते हुए एक पोस्ट शेयर की थी। स्टोरी में उन्होंने रोते और उदास इमोटिकॉन के साथ लिखा, ‘अमृतसर वाले कुल्चे खाने का बहुत मन कर रहा है।’

यह खबर भी पढ़ेः विदेश में भारती सिंह ने कराया दूसरे बच्चे का जेंडर चेक? ट्रोल करने वालों को कॉमेडियन ने दिया करारा जवाब

अपने बेटे गोला को छोटे भाई-बहन के लिए तैयार कर रहीं भारती

विज्ञापन

भारती और उनके पति हर्ष ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी, जब वे एक फैमिली ट्रिप पर स्विट्जरलैंड में थे। हाल ही में भारती ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने बेटे लक्ष्य, जिसे गोला के नाम से जाना जाता है, उसके साथ उसके होने वाले भाई-बहन के आगमन के बारे में दिल खोलकर बातचीत करती नजर आ रही थीं। भारती अपने नन्हे बेटे को आने वाले बदलावों के लिए तैयार करती नजर आईं। व्लॉग में, भारती गोला को धीरे से समझाती हैं कि उसे जल्द ही अपनी मां का प्यार अपने छोटे भाई-बहन के साथ बाँटना होगा। उन्होंने उसे यह भी भरोसा दिलाया कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह हमेशा उसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करेंगी, अपने दूसरे बच्चे से भी ज्यादा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें