फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पैपराजी संग हंसी-मजाक का वीडियो वायरल

Fri, 17 Oct 2025 09:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bharti Singh Flaunts Baby Bump: भारती सिंह हाल ही में स्विट्जरलैंड से वेकेशन मनाकर लौटी हैं। वह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में मुंबई में भारती सिंह को बेबी बंप के साथ देखा गया। वह पैपराजी के साथ गपशप करती दिखीं। 
विज्ञापन
भारती सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन भारती सिंह ने फैंस को कुछ दिन पहले अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी। वह अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में भी काफी एक्टिव हैं। परिवार के साथ विदेश में घूमकर आई हैं। अपने व्लॉग चैनल के लिए वीडियो बना रही हैं। इसी बीच भारती सिंह को मुंबई में पैपराजी के साथ मजाक करते देखा गया। भारती के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

भारती सिंह को पैपराजी ने दी बधाई 

विज्ञापन

वायरल वीडियो में पैपराजी भारती सिंह की फोटो क्लिक करने के पहुंचे। वह मार्केट में सामान लेती दिखीं। वीडियो में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। वह काफी खुश भी नजर आईं। पैपराजी ने भी भारती को गुड न्यूज के लिए बधाई दी। 
 


बेटा गोला भी भारती के साथ दिखा, पैपराजी को ‘मामा’ कहा
वीडियो में पैपराजी भारती से उनकी सेहत के बारे में पूछते हैं। वह बताती हैं कि सब ठीक है। भारती सिंह के साथ बेटा गोला भी दिखाई दिया। वह पैपराजी को लास्ट में बाय कहता है और ‘मामा’ कहकर पुकारता है। इस बात पर पैपराजी हंस पड़ते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें