फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhanushali X AAZ: हिंदी सिनेमा के दो दिग्गजों का अनोखा संगम, भानुशाली और अली अब मिलकर बनाएंगे मेगा बजट सिनेमा

Mon, 19 May 2025 04:48 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Ali Abbas Zafar-Vinod Bhanushali: बॉलीवुड में एक बड़ा कोलैबोरेशन होने जा रहा है। दो बड़े निर्माता एक साथ आ रहे हैं। जानिए क्या है ये बड़ा कोलैबोरेशन और किसलिए ये दो दिग्गज आ रहे हैं साथ।
विज्ञापन
अली अब्बास जफर और विनोद भानुशाली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा की तीन सबसे बड़ी मेगा हिट फिल्में ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ देने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर की कंपनी एएजेड फिल्म्स और हिंदी सिनेमा में बायोपिक के बाजीगर के नाम से मशहूर निर्माता विनोद भानुशाली ने हाथ मिला लिया है। भानुशाली स्टूडियोज की चर्चित निर्देशक हंसल मेहता के साथ हुई भागीदारी के बाद ये दूसरी ऐसी छलांग है जिसने निर्माता विनोद भानुशाली को हिंदी सिनेमा के चोटी के पांच निर्माताओं में ला खड़ा किया है। 

विज्ञापन

अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक भानुशाली स्टूडियोज और एएजेड फिल्म्स के बीच सोमवार को घोषित हुआ ये संगम हिंदी सिनेमा में अलग अलग श्रेणियों की मनोरंजन कहानियों के लिए हुआ है। इस समझौते के तहत दिल को छू लेने वाली रूमानी कहानियों से लेकर लोगों की नब्ज पकड़ कर रखने वाली नाटकीय फिल्में और दर्शकों को सीट का कोना थमा देने वाली सस्पेंस थ्रिलर फिल्में बनेंगी। इन फिल्मों के निर्माता भानुशाली स्टूडियोज की तरफ से विनोद भानुशाली और एएजेड फिल्म्स की तरफ से हिमांशु मेहरा होंगे। अली अब्बास जफर इन फिल्मों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर रहेंगे। इस साझेदारी के तहत जिस पहली फिल्म के निर्माण की योजना है वह जून में शुरू होगी।

अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भानुशाली स्टूडियोज के चेयरमैन और एमडी विनोद भानुशाली ने इस मौके पर बताया, “अली, हिमांशु और मैं हमेशा एक दूसरे के कार्यों के प्रशंसक रहे हैं। जब ये साझेदारी करने का मौका मेरे सामने आया तो लगा कि ये सबसे सही समय है। इस नई साझेदारी के तहत बनने वाली फिल्में दमदार कहानियों पर बनेंगी और शहरी व ग्रामीण दर्शकों के बीच एक मजबूत रिश्ता बनाएंगी।”

विज्ञापन

अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं, निर्माता हिमांशु मेहरा ने कहा, “हम इस रणनीतिक साझेदारी को लेकर काफी उत्साहित हैं और हमारा पूरा ध्यान उस सिनेमा पर है जो असली भारत से नाता रखता है। इस साझेदारी से उन युवाओं के लिए भी नया रास्ता खुलेगा जो नई कहानियां लेकर आएंगे और अपना दृष्टिकोण बड़े परदे पर रखना चाहेंगे।” अली अब्बास जफर इस नई साझेदारी से खासे उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा, “भानुशाली स्टूडियोज और एएजेड फिल्म्स का प्रभावशाली और मुख्य धारी की कहानियां कहने का जुनून एक जैसा है। ये साझेदारी उस तरह की फिल्में बनाने के लिए है जिनका आज के दर्शकों से सीधा रिश्ता जुड़ता है।” 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें