फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: भाग्यश्री ने अपने पहले हीरो के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट, भाईजान को किया बर्थडे विश

Fri, 27 Dec 2024 06:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan: सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर अभिनेत्री भाग्यश्री ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। अभिनेता के साथ उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @bhagyashree.online
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के 59वें जन्मदिन पर उन्हें बॉलीवुड जगत के दिग्गजों ने बधाई दी। गुरुवार की रात उन्होंने अपने बर्थडे बैश का भी आयोजन किया, जिसमें फिल्म जगत के लोगों ने शिरकत की। वहीं, सोशल मीडिया पर भी उन्हें कई सारे सितारों ने बधाई दी। सलमान की फिल्म मैंने प्यार किया कि हीरोइन भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन


सलमान के साथ तस्वीर की शेयर
अभिनेत्री ने सलमान को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक भावपूर्ण संदेश लिखा। उन्होंने उन्हें ना सिर्फ अपना को-स्टार बताया बल्कि लंबे समय के दोस्त के रूप में भी परिभाषित किया। अभिनेत्री ने पोस्ट में सलमान के साथ पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए।
Salman Khan: जन्मदिन पर जीशान सिद्दीकी के साथ जामनगर के लिए रवाना हुए भाईजान, विवादों के बीच नहीं कम हुआ स्वैग
विज्ञापन


भाग्यश्री ने कहा-मेरे पहले हीरो
भाग्यश्री ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “बर्थडे बॉय!! मेरे दोस्त, मेरे पहले हीरो और वो शख्स जिसने लड़कियों को दीवाना बना दिया। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” एक तस्वीर में भाग्यश्री सलमान के साथ खड़ी नजर आ रही हैं और दोनों साथ में पोज दे रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में अभिनेत्री सलमान के रियलिटी शो बिग बॉस 15 में उनकी उम्र को मात देने वाले लुक की तारीफ करती नजर आ रही हैं। सलमान और भाग्यश्री दोनों ही नए-नए थे जब उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’ में साथ काम किया था।
Salman Khan: आधी रात को फोन न उठाने पर भड़क जाते हैं सलमान खान, अपने गाने से हटवा चुके हैं कैटरीना का नाम

भाग्यश्री ने किया था सलमान की फिल्म से डेब्यू
राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस फिल्म से भाग्यश्री ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा, जबकि सलमान ने पहली बार मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि सलमान इससे पहले "बीवी हो तो ऐसी" में सहायक भूमिका में दिखाई दिए थे। सलमान और भाग्यश्री के साथ, ‘मैंने प्यार किया में’ आलोक नाथ, राजीव वर्मा, रीमा लागू, अजीत वचानी और मोहनीश बहल भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें