पहली बार साथ नजर आएंगे अहान और शरवरी
बॉलीवुड में नई जोड़ियों को देखने के लिए दर्शक हमेशा उत्साहित रहते हैं। अब अहान और शरवरी भी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में देखने को मिलता है कि अहान और शरवरी के किरदारों के चेहरे छिपे हुए हैं। एक तरफ अहान के हाथ में बंदूक नजर आ रही है, तो उनके चेहरा और कपड़े खून से सने हुए हैं। वहीं, शरवरी के साथ में गिटार नजर आ रहा है। पोस्टर में दोनों ने अपने सिर को टकराते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बैकग्राउंड में म्यूजिक के साथ अहान की आवाज सुनाई दे रही है, जिसमें वो कह रहे हैं कि 'बेपरवाह है इश्क, क्या करूं? बेपरवाह, बेइंतहा करूं, कोई भी आए तो... सब तबाह, तबाह, तबाह करूं।' बता दें कि 'बेपरवाह' यशराज फिल्म्स के साथ जफर की पांचवीं कोलेबोरेशन होगी। उन्होंने पहले इस बैनर के लिए 'मेरे ब्रदर की दुल्हन', 'गुंडे', 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' डायरेक्ट की हैं।