फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Nigam Controversy: कन्नड़ विवाद पर सोनू निगम की बढ़ी मुश्किलें, गायक का बयान दर्ज करेगी बंगलूरू पुलिस

Sun, 18 May 2025 01:21 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonu Nigam Kannada Row: मशहूर गायक सोनू निगम पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगा। उसी के बाद से ही गायक की मुश्किलें बढ़ती ही चली गई। अब इस मामले पर बंगलूरू पुलिस सोनू निगम का बयान दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
सोनू निगम - फोटो : इंस्टाग्राम- @sonunigamofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू निगम ने अपने बंगलूरू कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ भाषा पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन पर एफआईआर की गई। हालांकि, बीते दिन उन्हें कोर्ट ने राहत देते हुए कहा था कि उन पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अब एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं, क्योंकि बंगलूरू पुलिस गायक का बयान दर्ज करेगी। जानिए पूरी खबर। 

विज्ञापन

 

सोनू निगम का बयान होगा दर्ज
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई है कि बंगलूरू पुलिस की टीम, जिसमें अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। ये पूरी टीम मुंबई में हैं, जिससे सोनू निगम से पूछताछ की जा सके। इसके अलावा इस बयान की रिकॉर्डिंग की पूरी प्रक्रिया वीडियो में कैद की जाएगी। रविवार के दिन ही गायक से पूछताछ की जा सकती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam: कर्नाटक हाईकोर्ट से सोनू निगम को बड़ी राहत, FIR रद्द करने के लिए खटखटाया था दरवाजा


जानिए मामला और अपडेट
बंगलूरू कॉन्सर्ट के दौरान कुछ दर्शकों ने सोनू निगम से कन्नड़ में गाने का अनुरोध किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक गायक ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों पर अशिष्टता का आरोप लगाया। सोनू निगम ने इस रवैये को पहलगाम आतंकी हमले की घटना से जोड़ा था। इसके बाद सोनू निगम पर शिकायत दर्ज कराई गई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। हाल ही में कर्नाटक कोर्ट ने गायक पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई ना करने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: ज्योति मल्होत्रा मामले पर बोलीं रूपाली गांगुली, कहा-एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए


सोनू निगम के करियर के बारे में
सोनू निगम के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 के टीवी सीरियल 'तलाश' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद सिंगर 'बॉर्डर' फिल्म के 'संदेशे आते हैं' और 'परदेस' फिल्म के 'ये दिल दीवाना' गानों से काफी मशहूर हुए। अभी तक सोनू निगम ने कई हिट गाने दिए हैं, जो लोगों की जुबां पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें