फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramya: साउथ एक्ट्रेस राम्या पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बंगलुरू पुलिस ने लिया एक्शन

Sun, 03 Aug 2025 08:15 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Darshan Controversy Update: बीते दिनों साउथ एक्टर दर्शन के प्रशंसकों द्वारा धमकाए जाने पर अभिनेत्री राम्या ने शिकायत दर्ज कराई थी। अब एक्ट्रेस पर भद्दे कमेंट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
साउथ एक्ट्रेस राम्या - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्टर दर्शन के प्रशंसकों ने कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस राम्या को धमकियां दी थी। इस मामले पर एक्ट्रेस ने बंगलुरू पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता के फैंस पर दुष्कर्म और जान से मारने का आरोप लगाया था। अब बंगलुरू पुलिस की साइबर सेल ने एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


बंगलुरू पुलिस कर रही जांच
साउथ अभिनेत्री राम्या द्वारा बंगलुरू पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसी के बाद पुलिस एक्शन में आ गई, जिसके परिणामस्वरूप दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया, ‘बंगलुरू साइबर सेल पुलिस ने 13 व्यक्तियों के संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट एकत्र किए हैं। हमारी टीम उन संदेशों से संबंधित हर चीज पर नजर रख रही है।’

यह खबर भी पढ़ें: Actress Ramya: साउथ एक्टर दर्शन के फैंस ने दी जाने से मारने की धमकियां, राम्या ने दर्ज कराई शिकायत

दर्शन के फैंस ने राम्या की हत्या की बात कही
रम्या ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘24 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान जारी कर कहा कि वे इस बात से खुश नहीं हैं कि हाईकोर्ट ने अभिनेता दर्शन को जमानत दे दी है। मैंने अखबार की रिपोर्ट के साथ एक ट्वीट भी किया जिसमें कहा गया था कि 'सुप्रीम कोर्ट भारत के आम लोगों के लिए उम्मीद की किरण है और मुझे उम्मीद है कि रेणुकास्वामी को न्याय मिलेगा।' इसके बाद दर्शन के प्रशंसकों ने मुझे ट्रोल करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि रेणुकास्वामी की जगह आपकी हत्या कर दी जानी चाहिए थी।’ आपको बताते चलें कि इसके बाद अभिनेता के फैंस ने अभिनेत्री पर कई अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


दर्शन फैंस पर इस एक्टर ने भी दर्ज कराई थी शिकायत
अभिनेत्री राम्या द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेता प्रथम ने भी दर्शन के प्रशंसकों पर उन्हें गाली-गलौज और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में बयान दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें