फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस-ईरान टकराव के बीच दुबई में फंस गईं बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली, होटल के पास हुआ धमाका; परिवार चिंतित

Sun, 01 Mar 2026 06:23 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bengali actor Subhashree Ganguly: अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच टकराव से दुबई में भी संकट की स्थिति बन गई। फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। कई लोग दुबई में फंस गए। बंगाली अदाकारा सुभाश्री गांगुली भी अपने बेटे के साथ दुबई में मुश्किल का सामना कर रही हैं। परिवार को अभिनेत्री की चिंता सता रही है।

विज्ञापन
बंगाली अदाकारा सुभाश्री गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@subhashreeganguly_real
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के कारण जंग जैसी स्थिति बन गई है। इस वजह से कई जगहों पर फ्लाइट्स कैंसिल हो रही हैं। कुछ फिल्मी सितारे दुबई और मिडिल ईस्ट में मौजूद थे, अब वह इस संकट में बुरी तरह से फंस चुके हैं। इस मुश्किल घड़ी में मशहूर बंगाली एक्टर सुभाश्री गांगुली और उनके बेटे युवान भी दुबई में फंसे हुए हैं। अमेरिका, इस्राइल और ईरान टकराव के कारण दुबई में भी तनाव बढ़ गया है। सुभाश्री के दुबई में फंसे होने की जानकारी परिवार ने रविवार को साझा की है। 

सुभाश्री के होटल के पास हुआ धमाका 

विज्ञापन

सुभाश्री गांगुली के पति, फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और तृणमूल कांग्रेस के एमएलए राज चक्रवर्ती पत्नी और बेटे को लेकर चिंतित हैं। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘वे शनिवार को छुट्टी मनाने दुबई पहुंचे थे। तब से स्थिति और भी मुश्किल हो गई है। युवान सुभाश्री के साथ है, ऐसे में चिंता और भी बढ़ गई है। वे पाम जुमेराह में ठहरे हैं, उनके होटल के पास एक धमाका हुआ था। वहां के अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देश जारी किए हैं।’ हालांकि दुबई में मौजूद दोस्त और रिश्तेदार सुभाश्री की मदद कर रहे हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: सोनल चौहान ने पीएम से मांगी मदद, विष्णु मांचू ने बताया दुबई का हाल; यूएस-ईरान टकराव के बीच मुश्किल में सितारे 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाश्री गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@subhashreeganguly_real

सुभाश्री के सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद 
फिल्ममेकर राज चक्रवर्ती  इस वक्त अपनी बेटी यालिनी के साथ कोलकाता में हैं। जब उनसे पूछा गया कि सुभाश्री और बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से कोई मदद मांगी है, तो उन्होंने कहा, ‘हमने अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं मांगी है। हमें उम्मीद है कि वे सुरक्षित घर लौट आएंगे।’
बता दें कि शनिवार को ईरान ने कथित तौर पर यूनाइटेड अरब अमीरात, जिसमें अबू धाबी और दुबई शामिल हैं, के साथ-साथ सऊदी अरब के रियाद और कतर के दोहा में हमले किए। इससे पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया। बंगाली एक्ट्रेस के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी दुबई में फंसे हुए हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें