फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election 2026: रूपा गांगुली से सायंतिका बनर्जी तक; बंगाल चुनाव में इन सितारों ने आजमाई है किस्मत

Wed, 29 Apr 2026 07:00 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bengal Assembly Election 2026: आज सोमवार 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव का परिणाम 04 मई को आएगा। कई सितारे भी चुनावी मैदान में हैं। जानिए
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में मैदान में ये सितारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता और सिनेमा का गहरा कनेक्शन रहा है। फिल्म जगत के कई सितारे राजनीति में उतरे हैं। चुनाव लड़े हैं और जीतकर जनता की सेवा कर रहे हैं। बंगाल विधानसभा चुनाव में भी राजनीतिक पार्टियों ने कई सेलेब्स पर भरोसा जताया है और उन्हें अपने टिकट पर मैदान में उतारा है। बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। भाजपा और टीएमसी के बीच तीखी राजनीतिक लड़ाई है। किसके खाते में जीत दर्ज होगी, इसका फैसला 04 मई 2026 को होगा। इससे पहले जानते हैं कि बंगाल विधानसभा चुनाव में कौन-कौन से सितारे मैदान में उतरे हैं...

विज्ञापन

रूपा गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम
रूपा गांगुली
चर्चित पौराणिक धारावाहिक 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाकर लोकप्रियता बटोरने वाली अभिनेत्री रूपा गांगुली भी बंगाल विधानसभा चुनाव में खड़ी हैं। वे सोनारपुर दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। बता दें कि इससे पहले रूपा बतौर राज्यसभा सांसद भी अपनी राजनीतिक पारी खेल चुकी हैं।  

सायंतिका बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
सायंतिका बनर्जी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अभिनेत्री सांयतिका बनर्जी भी किस्मत आजमा रही हैं। चर्चित बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी (TMC) नेता सायंतिका बनर्जी पश्चिम बंगाल के बारानगर विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। वे साल 2024 के उपचुनाव में इसी सीट से जीतकर विधायक बनी थीं।  इस बार फिर उन्हें उम्मीदवार बनाया है। 

रुद्रनील घोष - फोटो : सोशल मीडिया
रुद्रनील घोष 
चर्चित एक्टर और पॉलिटीशियन रुद्रनील घोष भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मैदान में उतरे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार हैं। रुद्रनील हावड़ा जिले की शिबपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं।

राज चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
राज चक्रवर्ती
बंगाली फिल्म और टीवी जगत के चर्चित एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती राजनीति में भी सक्रिय हैं। वे बंगाल चुनाव में भी खड़े हुए हैं। राज चक्रवर्ती ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार हैं। वे बैरकपुर  विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

जून मालिया  - फोटो : सोशल मीडिया
जून मालिया 
दक्षिण बंगाल के मेदिनीपुर निर्वाचन क्षेत्र से अभिनेत्री जून मालिया टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरीं। मालिया ने साल 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत दर्ज की थी। बता दें कि इस सीट पर पहले चरण में चुनाव हो चुका है।

हिरन चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
हिरन चटर्जी
हिरण्मय चट्टोपाध्याय (हिरन) ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में किस्मत आजमाई है। वे भाजपा के टिकट पर श्यामपुर सीट से खड़े हुए हैं। बता दें कि हिरन ने 2021 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधानसभा चुनाव जीता था।

पापिया अधिकारी  - फोटो : सोशल मीडिया
पापिया अधिकारी 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बंगाली अभिनेत्री पापिया अधिकारी भाजपा की उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। 64 वर्षीय अभिनेत्री टॉलीगंज से खड़ी हैं। 
विज्ञापन

सोहम चक्रवर्ती  - फोटो : सोशल मीडिया
सोहम चक्रवर्ती 
लोकप्रिय बंगाली अभिनेता सोहम चक्रवर्ती भी मैदान में हैं। वे करीमपुर विधानसभा चुनाव सीट से खड़े हुए हैं। वे टीएमसी के उम्मीदवार हैं। सोहम ने बतौर बाल कलाकार अपना करियर शुरू किया था। इनके अलावा टीवी एक्ट्रेस श्रेया पांडे भी टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं। वहीं, एक्ट्रेस अरुंधति मैत्रा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में टीएमसी उम्मीदवार के तौर पर सोनारपुर दक्षिण से मैदान में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें