किराताका में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
किराताका
फिल्म ‘किराताका’ 2010 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म एक कन्नड़ रोमांटिक कॉमेडी एक्शन फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन प्रदीप कुमार ने किया था। फिल्म में यश और ओविया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म तमिल फिल्म कलवानी (2010) का रीमेक थी।
लगभग 50 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। देखा जाए तो फिल्म ने बजट के मुकाबले पांच गुना ज्यादा कमाया था।
फिल्म 'ड्रामा' में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रामा
फिल्म ‘ड्रामा’ 2012 में रिलीज हुई कन्नड़ भाषी फिल्म थी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी जिसका निर्देशन योगराज भट ने किया था। फिल्म की कास्ट में यश, राधिका पंडित, सतीश नीनासम और सिंधु लोकनाथ शामिल थे। फिल्म में अभिनेता अंबरीश कैमियो भूमिका में नजर आए थे।
4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की। यहां एक बार फिर यश की फिल्म ने बजट के मुकाबले तीन गुना ज्यादा कमाया था।
फिल्म 'गूगली' में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
गूगली
फिल्म ‘गूगली’ 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म रोमांटिक कॉमेडी थी। फिल्म का निर्देशन पवन वाडेयार ने निर्देशित किया था। फिल्म में यश और कृति खरबंदा मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं अनंत नाग, सुधा बेलावड़ी, दीपू, अशोक शर्मा, नीनासम अश्वथ और साधु कोकिला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज रामचारी' में यश
- फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर और मिसेज रामचारी
फिल्म मिस्टर और मिसेज रामचारी 2014 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म यश के जीवन की सबसे महत्तवपूर्ण फिल्म थी। फिल्म का निर्देशन संतोष आनंदराम थे। फिल्म की कास्ट में यश और राधिका पंडित मुख्य भूमिकाओं में थे। श्रीनाथ, अच्युत कुमार, मालविका अविनाश फिल्म में सहायक भूमिकाओं में थे।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह यश के करियर की सबसे पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
फिल्म 'केजीएफ'
- फोटो : इंस्टाग्राम @thenameisyash
केजीएफ
फिर साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'केजीएफ'। वह फिल्म जिसने यश की किस्मत ही बदल दी। इससे पहले यश का करियर कुछ और था और इस फिल्म के बाद उनका करियर कुछ और हो गया। इससे पहले यश को कन्नड़ सिनेमा के बाहर पहचान नहीं मिल रही थी पर इस फिल्म ने यश को ग्लोबल स्टार बना दिया।
फिल्म की सफलता ने सिनेमाघरों और ओटीटी पर तबाही मचा दी। इसने एक नए सुपरस्टार का परिचय हिंदी और अन्य भाषा के दर्शकों से भी कराया। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 करोड़ के रुपये के बजट में बनी थी। बात करें फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो फिल्म ने नौ हफ्तों में कुल 228 करोड़ रुपये कमाये थे।
‘केजीएफ 2’ में यश
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएक 2
फिल्म की सफलता के बाद यश ने चार साल का ब्रेक लिया और 2022 में वो इसके सेकंड पार्ट ‘केजीएक 2’ में नजर आए। फिल्म में यश, श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त अहम भूमिकाओं में थी। केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनियाभर में 1,215 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
वहीं भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 434.70 करोड़ रुपये रहा। केजीएफ 2 का बजट 100 करोड़ रुपये था।