गदर 2 बनाने से डर रहे थे सनी देओल
सनी देओल ने कोमल नहता से बातचीत में बताया "गदर 2 बनाने से पहले बहुत डर रहा था क्योंकि वो फिल्म का एक प्यारापन था, एक खूबसूरती थी जो लोगों के दिलों में बैठी हुई थी। दूसरी फिल्म, उसका पार्ट टू करूं, कहीं उसके अंदर गलत हो गया तो लोगों ने जिस चीज का मजा लिया कहीं वो खराब न हो जाए।"
यह खबर भी पढ़ें: Actors: सलमान से लेकर अभिषेक तक इन कलाकरों ने अपने पिता के साथ किया काम, खूब मिली शोहरत
सनी देओल ने पहली वाली फिल्म की तरह दूसरी को भी बनाया
सनी देओल ने आगे बताया "मैं उस डर से आगने नहीं बढ़ रहा था लेकिन जब कहानी सुनी... अच्छी बात फिल्म की ये है कि हमने वही कैरेक्टर्स को, उसी जमाने को, उसी तरह पूरे आत्मविश्वास के साथ निभाया। हमने उस पर आज के जमाने का कुछ थोपने की कोशिश नहीं की। वर्ना वो हमारे चेहरे पर गिरती।"
यह खबर भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'यही जीवन है'
जाट फिल्म के बारे में
ये पहली बार है जब सनी देओल और रणदीप हुड्डा एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रणदीप हुड्डा सनी देओल के अपोजिट हैं। फिल्म में इन दोनों के अलावा विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कॅसेंड्रा हैं। फिल्म 10 अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।