फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bear Grylls: बेयर ग्रिल्स पहुंचे भारत, वीडियो वायरल; यूजर्स ने भारत-पाकिस्तान से जोड़कर किए अजब-गजब कमेंट्स

Tue, 06 May 2025 05:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बेयर ग्रिल्स नजर आ रहे हैं। यह शख्स अपने एडवेंचर शो के लिए दुनिया भर में मशहूर है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी बेयर ग्रिल्स ने एक शो साल 2019 में किया था। कई इंडियन सेलिब्रिटी के साथ भी वह अपना एडवेंचर शो ‘मेन वर्सेज वाइल्ड’ कर चुके हैं। अब एक बार फिर भारत आए हैं। 

विज्ञापन
भारत पहुंचे बेयर ग्रिल्स - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी पर एक एडवेंचर शो ‘मेन वर्सेज वाइल्ड’ कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है, इसमें बेयर ग्रिल्स नाम का शख्स घने जंगलों, रेगिस्तान से लेकर ठंडे इलाकों तक में नजर आता है और लोगों को सर्वाइवल स्किल्स सीखता है। हाल ही में बेयर ग्रिल्स को भारत में देखा गया, वह एक वायरल वीडियो में एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कुछ अजब-गजब कमेंट्स किए हैं, जो भारत-पाकिस्तान की मौजूदा तनाव की स्थिति से जुड़ते हैं। 

विज्ञापन


कौन है बेयर ग्रिल्स
बेयर ग्रिल्स के बैकग्राउंड की बात करें तो उनका असली नाम एडवर्ड माइकल ग्रिल्स है। वह एक ब्रिटिश नागरिक है, आर्मी में भी रह चुके हैं। आर्मी में रहने के दौरान उन्होंने जो सर्वाइवल स्किल्स सीखीं, उन्हें ही दर्शकों को अपने शो ‘मेन वर्सेज वाइल्ड’ के जरिए बताते हैं। मुश्किल परिस्थिति में खुद को कैसे जिंदा रखना है, अपना बचाव कैसे करना है, इन बातों के बारे में बताते हैं। बेयर ग्रिल्स के शो को भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। 


यूजर्स ने किए अजब-गजब कमेंट्स 
बेयर ग्रिल्स का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आए हैं। भारतीय फैंस उनके साथ फोटो क्लिक करवा रहे हैं। गुलदस्ते से बेयर ग्रिल्स का स्वागत किया जा रहा है। साथ ही इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कुछ अजब-गजब कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘डिनर में कोई सांप-बिछू का इंतजार करो।’ वहीं एक यूजर लिखता है, ‘कल जो देश भर में मॉक ड्रिल है, उसके लिए बेयर ग्रिल्स देश में आया है।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘ सर्वाइवल  स्किल्स सीखाने आया है, आने वाले युद्ध के लिए।’ बताते चलें कि इन दिनों भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। 7 मई को भी देश भर में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें लोगों को बताया जाएगा कि हवाई हमले की स्थिति में खुद को कैसे सुरक्षित रखना है। 
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें