Be Happy Trailer: हाल ही में अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही अभिनीत फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी डांस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी बेटी के डांस के सपने को साकार करने की जद्दोजहद में दिख रहे हैं।
डांस मास्टर और प्रसिद्द कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी प्रभावित करने वाला नजर आ रहा है, जिसमें एक बच्ची के डांस के सपनों के संघर्षों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं।
डांस के जूनून की कहानी
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन और नोरा फतेही अभिनीत फिल्म ‘बी हैप्पी’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो के यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इसके ट्रेलर की अवधि 2 मिनट 18 सेकेंड है। फिल्म की कहानी एक बच्ची के आस-पास घूमती है, जो डांसर बनना चाहती है। अभिषेक बच्चन बच्ची के पिता के रूप में नजर आते हैं, जो उसका सपना सच करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनेता डांस भी सीखते हैं। फिल्म का निर्दशन रेमो डिसूजा ने किया है।
अभिषेक बच्चन ने शेयर किया ट्रेलर
'बी हैप्पी’ फिल्म का ट्रेलर अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट ट्वीट करते समय एक्टर ने लिखा कि कभी-कभी सपनों को पूरा करने के लिए दो लोगों की जरूरत पड़ती है। डांस के दीवानों को यह फिल्म बहुत पसंद आ सकती है। यह फिल्म 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर की जाएगी।
इस फिल्म के लिए रेमो डिसूजा का संघर्ष
निर्माता रेमो डिसूजा डांस पर आधारित इस फिल्म को बहुत दिनों से लाने का प्लान कर रहे थे। इससे पहले रेमो सलमान खान को मुख्य भूमिका में लेकर आने वाले थे, जिसमें कई स्टार कलाकार शामिल थे, लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई। रेमो डिसूजा ने इससे पहले भी कई डांस पर आधारित फिल्में बनाई हैं, जिसमें ‘ABCD: एनी बॉडी कैन डांस’, ‘ABCD 2’ और ‘स्ट्रीट डांसर’ जैसी फिल्में शामिल हैं।