सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' की शुरुआत को एक हफ्ते ही हुए हैं, और अभी से इसके कंटेस्टेंट्स अपना असली रंग दिखाने लगे हैं। शो में काफी कुछ हो रहा है। जहां एक्स कपल पलक पुरसवानी और अविनाश सचदेव की नोकझोंक दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। तो वहीं, इस शो में दुबई से आए मॉडल जाद हदीद भी जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। हालांकि, इसी बीच जाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स भड़क उठे हैं।
जाद हदीद और आकांक्षा पुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस क्लिप में जाद, आकांक्षा पुरी को गलत तरीके से छूते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जाद हदीद, आकांक्षा को कमर से पकड़कर जबर्दस्ती अपनी ओर खींचते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस दौरान 'विघ्नहर्ता गणेश' एक्ट्रेस काफी असहज नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं वीडियो में आकांक्षा पुरी यह भी कहती नजर आ रही हैं कि ऐसा मत करो, मुझे यह पसंद नहीं है। वहीं, यह वायरल वीडियो देख नेटिजंस भड़क उठे हैं। एक यूजर ने क्लिप पर टिप्पणी करते हुए लिखा है, 'हां, आप किसी की इजाजत के बिना उसे ऐसे कैसे छू सकते हैं। जाद तो आकांक्षा के पीछे कुछ ज्यादा ही पागल है, वास्तव में वह हर किसी के साथ फ्लर्ट कर रहा है।'
वीडियो को देखकर दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'क्योंकि वह हॉट है, मेन्टेन है और खुद को अच्छे से कैरी करती है, इसका मतलब यह नहीं है कि वह आपको पास आने का इशारा कर रही है। मुझे यह पसंद आया कि कैसे उसने उसे शालीनता से उसको दूर कर दिया।' वहीं, एक अन्य ने सलमान खान को टैग करते हुए कहा है कि प्लीज इन्हें कुछ कहिए। यह देखना बहुत असुविधाजनक है, यह कोई विदेशी देश या शो नहीं है।'