फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंटवारा' के ट्रेलर लॉन्च पर इमोशनल हुए सनी देओल, राज कुमार संतोषी बोले- '16 साल से इस फिल्म पर जुटे थे

Tue, 28 Jul 2026 04:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Batwara Trailer Launch: फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। एक भव्य इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट मौजूद रही। इस दौरान सनी देओल अपने दिवंगत पिता धर्मेंद्र को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे। 
विज्ञापन
राजकुमार संतोषी-सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम-@viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल अभिनीत फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर जारी हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। आज मंगलवार को ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्टर मौजूद रहे। संतोषी ने इस फिल्म की मेकिंग को लेकर बात की और कहा कि वे पिछले डेढ़ दशक से इस फिल्म को बनाने में जुटे थे। इसी दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का जिक्र किया और बताया कि यही आखिरी फिल्म थी जो उन्होंने देखी थी। पिता के नाम का जिक्र आते ही सनी देओल की आंखें छलक आईं।

विज्ञापन


पिता को याद कर छलके सनी देओल के आंसू
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के पिता और दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म उन्होंने भी देखी थी और देखकर काफी भावुक हो गए थे। संतोषी ने कहा, 'धरम जी का आशीर्वाद बहुत है फिल्म के लिए। नैरेशन जब सुना था तो वे बहुत इमोशनल थे। आंख में आंसू आ गये थे और बहुत आशीर्वाद दिया। धरम जी की मेरे ख्याल से यह आखिरी फिल्म है, जो उन्होंने देखी थी। तब भी उन्होंने बोला 'राज ये पिक्चर बहुत चलेगी। बहुत अच्छा काम किया है आप लोगों ने'। एक तरफ राजकुमार संतोषी यह बता रहे थे और सनी देओल यह सुनकर भावुक हो गए। पिता को याद कर उनकी आंखें छलक आईं।
 

राजकुमार संतोषी बोले- 'यह फिल्म नहीं, तपस्या है मेरे लिए'
निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म बनाने की यात्रा पर बात करते हुए कहा, 'यह सिर्फ मेरे लिए एक फिल्म नहीं, बल्कि एक तपस्या है। मैं 2010 से यह फिल्म बनाने की कोशिश में हूं। सनी साहब को भी मैंने सुनाया। उन्हें भी पसंद आई। वे भी साथ में जुड़े हैं। हम दोनों 15-16 साल से कोशिश कर रहे हैं कि यह फिल्म बन जाए, लेकिन किसी का सपोर्ट नहीं मिला हमें। शुक्रगुजार हैं कि आमिर खान ने यह कहानी सुनी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने प्रेरित किया कि बनाइए इसे। इस तरह 'बंटवारा' शुरू हुई। मैं उनका भी शुक्रगुजार हूं। सनी साहब का बहुत शुक्रगुजार हूं। जैसा कि मैंने कहा यह एक तपस्या है मेरे लिए। मैं आज इमोशनल हूं। इतने वर्षों बाद आज यह दिन आया है कि आज आप सभी के साथ ट्रेलर शेयर कर रहा हूं'।

बंटवारा ट्रेलर लॉन्च - फोटो : इंस्टाग्राम
करण देओल के लिए बोले- 'पापा का बहुत नाम करेंगे'
इवेंट में सनी देओल के बेटे करण देओल भी मौजूद रहे। राजकुमार संतोषी ने करण देओल के लिए कहा, 'यंग टैलेंट और बहुत ही प्रॉमिसिंग। मैंने इनके साथ काम किया है। फिल्म देखकर सब यही कहेंगे कि आगे जाकर ये सनी देओल का बहुत नाम करेंगे।' वहीं करण देओल ने पिता को लेकर कहा, ''डैड के साथ काम करना, एक सपना पूरा होने जैसा है। आखिर पिता के साथ काम कौन नहीं करना चाहेगा। मेरी जिंदगी बन गई। थैंक्यू पापा। लव यू'। इस दौरान सनी देओल भावुक होते नजर आए।

बंटवारा ट्रेलर लॉन्च - फोटो : इंस्टाग्राम
जावेद अख्तर को संतोषी ने बताया गुरू
जावेद अख्तर की भी निर्देशक ने खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'डायरेक्शन में मेरे गुरू गोविंद नहलानी जी हैं। जावेद अख्तर भी मेरे लिए गुरु से कम नहीं हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है और आगे भी सीखूंगा। सिर्फ फिल्म मेकिंग और राइटिंग नहीं, बल्कि इंसानियत भी। समय-समय पर वह जो हिम्मत दिखाते हैं, कहने में झिझकते नहीं हैं। मैं उससे बहुत प्रेरित होता हूं। फिल्म में वही प्रेरणा है। जावेद साहब ने जब से कहानी सुनी तो शुरू से आखिर तक सलाह देते रहे'। 
विज्ञापन

बंटवारा ट्रेलर लॉन्च - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले- 'सनी देओल इस फिल्म से लगे हुए हैं'
राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहा, 'इस फिल्म में लगातार लगे हुए हैं, एक इंच इधर-उधर नहीं हुए। यही फिल्म करनी है तो यही करनी है। जैसे ही गदर 2 हिट हुई फिर भी 'बंटवारा' तुरंत शुरू कर दी। मैं सनी देओल का बहुत शुक्रगुजार हूं'। वहीं, सनी देओल ने भी संतोषी की तारीफ की और कहा कि 'ढाई किलो का हाथ...' ये सब डायलॉग राज जी ने दिए हैं मुझे'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें