फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा बिग बॉस 19 का विनर? बसीर अली ने इस कंटेस्टेंट का लिया नाम; बोले- पता नहीं किस आधार पर हो रहा एविक्शन

Fri, 31 Oct 2025 07:00 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baseer Ali On Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 से बाहर हुए बसीर अली ने बिग बॉस के विनर को लेकर अपनी राय दी है। शो के एविक्शन पर सवाल उठाते हुए बसीर ने इस कंटेस्टेंट का लिया नाम।
विज्ञापन
बसीर अली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान के होस्ट वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो धीरे-धीरे अपने फाइनल की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, शो के पिछले एविक्शन में बसीर अली के बाहर होने ने हर किसी को हैरान कर दिया। अब शो से बाहर होने के बाद बसीर अली ने बिग बॉस 19 के विनर को लेकर अपनी राय दी है। जानिए उन्होंने किसे बताया अपना विनर?

बसीर ने फरहाना को बताया विनर

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। दरअसल, बसीर मुंबई में पैपराजी के कैमरे में कैद हुए। इसी दौरान जब पैप्स ने उनसे बिग बॉस 19 के विनर को लेकर सवाल किया तो बसीर ने जवाब में फरहाना का नाम लिया। पैप्स ने जब उनसे पूछा इस बार विनर कौन होगा? इस पर बसीर ने कहा कि इस बार यह कहना बहुत मुश्किल है कि विनर कौन होगा? क्योंकि ये समझ ही नहीं आ रहा है कि इस बार किस आधार पर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और किस आधार पर लोग घर में हैं। ऐसे में ये समझ में नहीं आ रहा है कि विनर कौन हो सकता है? लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि फरहाना की उम्मीद सबसे ज्यादा है। क्योंकि वो खेली भी अच्छा है और लोगों का उसे समर्थन भी मिल रहा है।
 


 

आप लोगों का प्यार ही है मेरे लिए जीत
इस दौरान पैप्स का बसीर को लेकर प्यार देखने को मिला। पैप्स ने कहा कि जनता मांग कर रही है कि बसीर को शो में होना चाहिए था। वहीं कुछ ने कहा कि बसीर ही उनके लिए बिग बॉस के विनर हैं। इस पर बसीर ने कहा कि मुझे आप लोगों का जो प्यार मिला, मेरे लिए वो ही सबसे बड़ी जीत है।

बसीर के बाहर होने से लोग हुए हैरान

विज्ञापन

बसीर अली इस बार वीकेंड का वार में हुए एविक्शन में शो से बाहर हो गए थे। बसीर के साथ नेहल चुडासमा भी शो से बाहर हो गईं। इस बार बसीर अली और नेहल के अलावा विकास गुप्ता और प्रणीत मोरे पर भी बाहर निकलने का संकट मंडरा रहा था। लेकिन प्रणीत और विकास बच गए और बसीर व नेहल शो से बाहर हो गए। हालांकि, बसीर अली के बाहर होने पर हर कोई हैरान रह गया। क्योंकि उन्हें शो के विनर का सबसे बड़ा उम्मीदवार माना जा रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें