रियलिटी शो बिग बॉस 19 के इस वीकेंड के वार में डबल एविक्शन देखने को मिला। इसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा शो से बाहर हो गए। हालांकि, बसीर के शो से बाहर होने पर हर कोई हैरान था। बसीर ने अब अपने एलिमिनेशन पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें फिनाले तक पहुंचने और टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में शामिल होने की उम्मीद थी। साथ ही वह शो में सभी से निराश हैं।
वो मुझे कभी जीतने नहीं देते
कलर्स की ओर से इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किए गए एक एएमए सेशन में जब बसीर से शो में उनके पूरे सफर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद थी कि मैं कम से कम फाइनल में पहुंच जाऊंगा, टॉप 5, टॉप 6 में। यह साफ था कि वे मुझे कभी जीतने नहीं देंगे, ट्रॉफी उठाने नहीं देंगे। क्योंकि मैं शो के लिए थोड़ा ज्यादा था। मेरी ईमानदारी, मेरा आभामंडल, मेरा व्यक्तित्व शायद इस सीजन के अन्य प्रतियोगियों की तुलना में थोड़ा ज्यादा था।’
सभी ने किया निराश
जब बशीर से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा किसने सपोर्ट किया, तो बसीर ने कहा, ‘किसी ने नहीं।’ हालांकि, सबसे ज्यादा निराश किए जाने के सवाल पर बसीर ने सभी का जिक्र किया। उन्होंने उन प्रशंसकों के लिए भी अपना प्यार जाहिर किया जिन्होंने उनका समर्थन किया और उनसे उनके एविक्शन से निराश न होने की अपील की।
यह खबर भी पढ़ेंः एक हफ्ते बाद भी 100 करोड़ के आंकड़े से दूर ‘थामा’, पहले सोमवार को ऐसा रहा आयुष्मान खुराना की फिल्म का कलेक्शन
एविक्शन से सलमान भी हुए हैरान
वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान बसीर अली और नेहल चुडासमा रियलिटी शो से बाहर हो गए। प्रणित मोरे, गौरव खन्ना, नेहल और बसीर खतरे में थे। गौरव और प्रणित तो बच गए, लेकिन बाकी सभी शो से बाहर हो गए। निष्कासन से सलमान भी हैरान रह गए और उन्होंने कहा कि मैं खुद भी काफी हैरान हूं। लेकिन वोटों के आधार पर, आप दोनों को सबसे कम वोट मिले हैं और इसलिए आप दोनों को घर से बाहर जाना होगा।