फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Big Boss 19: जब कैप्टेंसी का खेल बन गया युद्ध का अखाड़ा, बसीर अली और अभिषेक बजाज में हुई जोरदार भिड़ंत

Thu, 11 Sep 2025 09:43 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Baseer Ali And Abhishek Bajaj Fight: हाल ही में बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज हुआ। इसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
अभिषेक बजाज और बसीर अली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आए दिन बिग बॉस 19 में अलग-अलग तमाशा होता दिख रहा है। बीते दिन मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। अब शो का एक नया प्रोमो आया है, जिसमें बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच हाथापाई तक बात पहुंच गई और दोनों में खूब कहासुनी हुई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए देखें आखिर क्या हुआ। 

बसीर अली और अभिषेक बजाज ने खींचा ध्यान

बिग बॉस 19 के नए प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का काम किया है। इसमें बसीर अली सिंगर अमाल मलिक को कैप्टेंसी टास्क के दौरान सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वह अपने प्रतियोगी अभिषेक बजाज का ब्लैकबोर्ड तोड़ने की कोशिश करते हैं। वहीं अभिषेक, बसीर से अपना ब्लैकबोर्ड बचाने की कोशिश करते हैं, जिस कारण अभिषेक बसीर को धक्का दे देते हैं और वह नाराज हो जाते हैं। फिर दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ जाती है।

विज्ञापन

 
बसीर अली ने अभिषेक को कहा लूजर
इसके अलावा दूसरी ओर बसीर अली, अभिषेक बजाज को लूजर कहते नजर आ रहे हैं। दोनों में हाथापाई बढ़ता देख बिग बॉस के घरवाले उनके बीच की लड़ाई रोकने आते हैं और स्थिति बेकाबू हो जाती है। दोनों एक-दूसरे को दूर रहने की चेतावनी दे रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Sunita Ahuja: ‘अपनी सभी हीरोइन के साथ फ्लर्ट करते थे गोविंदा’, सोनाली बेंद्रे के शो में पत्नी सुनीता का खुलासा
विज्ञापन


कैप्टेंसी की हो रही जंग
बिग बॉस 19 के आगामी एपिसोड काफी रोमांचक होने वाले हैं। बिग बॉस के घरवालों ने अभिषेक बजाज और अमाल मलिक को कप्तानी के दावेदार के रूप में चुना। इस प्रोमो के बाद शो के नए एपिसोड के लिए दर्शकों की बेचैनी बढ़ गई है कि आखिर कौन होगा अगला कैप्टन। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें