फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bangladesh: बांग्लादेश में हिंदू गायक प्रलोय चाकी का हिरासत में निधन, परिवार ने प्रशासन पर लगाया गंभीर इल्जाम

Mon, 12 Jan 2026 10:32 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Proloy Chaki Dies: बांग्लादेश में इन दिनों हिंसा का दौर जारी है। ऐसे में खबर है कि यहां के मशहूर सिंगर प्रलोय चाकी का हिरासत में निधन हो गया है। वह बीमार थे।
विज्ञापन
प्रलोय चाकी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश के जिला पबना की जेल में बंद बांग्लादेशी गायक प्रलोय चाकी का निधन हो गया है। उनकी मौत रविवार को हिरासत में रहते हुए राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुई। हिंदू समुदाय से ताल्लु रखने वाले चाकी के परिवार का इल्जाम है कि जेल में उन्हें अच्छी तरह से इलाज नहीं मिला।  हालांकि, जेल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

प्रलोय को क्या बीमारी थी?
पबना जिला जेल के सुपरिटेंडेंट ओमर फारूक ने फोन पर एएनआई से प्रलोय के निधन की पुष्टि करते हुए बताया, 'प्रलोय चाकी को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं थीं। इसी वजह से जेल के डॉक्टरों ने पहले उन्हें पबना सदर अस्पताल भेजा। वहां से शुक्रवार रात को उन्हें राजशाही मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया था।'
फारूक ने आगे बताया, 'रविवार को रात 9 बजे के बाद राजशाही मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।'

दार्जिलिंग पहुंचा प्रशांत तमांग का शव, सम्मान से होगा अंतिम संस्कार; 2007 की जीत ने दिया था राजनीति को आकार

अवामी लीग से जुड़े थे प्रलोय
प्रलोय चाकी अवामी लीग से जुड़े हुए थे और उन्होंने अवामी लीग की पबना जिला यूनिट के कल्चरल अफेयर्स सेक्रेटरी के तौर पर भी काम किया था। 2024 में, बांग्लादेश में छात्रों के आंदोलन हुए। इस दौरान अवामी लीग की अध्यक्ष और तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत आ गईं। इसके बाद पूरे देश में अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की लहर शुरू हो गई।
विज्ञापन

प्रलोय के बेटे का इल्जाम
प्रलोय चाकी के बेटे और संगीत निर्देशक सोनी चाकी के मुताबिक उनके पिता को किसी भी मामले में नामजद न होने के बावजूद हिरासत में लिया गया। चाकी के निधन के बाद आवामी लीग में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चाकी इलाके में काफी लोकप्रिय थे।

क्यों गिरफ्तार हुए चाकी?
दिसंबर में, पुलिस ने 2024 के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुए एक धमाके से जुड़े मामले में चाकी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था।

बांग्लादेश में उथल-पुथल
चाकी की मौत बांग्लादेश में एक उथल-पुथल भरे दौर में हुई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि अल्पसंख्यकों, राजनीतिक विरोधियों, सांस्कृतिक संस्थानों और मीडिया संगठनों पर हमले हो रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें