फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ पर हुए हमले मामले में आया अपडेट, गिरफ्तार हुए शख्स ने जताई यह इच्छा; अदालत ने अभियोजन पक्ष से मांगा जवाब

Fri, 28 Aug 2026 08:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Saif Stabbing case Update: जनवरी 2025 में सैफ अली खान के घर में घुसकर एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला किया था। अब डेढ़ साल बाद इस मामले में नया अपडेट आया है। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन
सैफ अली खान के घर की तस्वीरें - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी 2025 में एक शख्स ने सैफ अली खान के घर में घुसकर चोरी करने की कोशिश की थी। इस दौरान उसने सैफ पर चाकू से हमला भी किया था। अब लगभग डेढ़ साल बाद इस मामले में नया अपडेट आया है। 
विज्ञापन

सैफ को चाकू मारने के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेशी शख्स ने अपना अपराध स्वीकार करने की इच्छा जताई है। अदालत ने अब इस मामले पर अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है।

 

अस्पताल से घर लौटते हुए सैफ अली खान - फोटो : पीटीआई

जुर्म कबूल करने की इच्छा जाहिर की
सैफ अली खान के साथ हुई इस घटना के दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में उनके वकील विपुल दुशिंग ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने की इच्छा जताई है।

  • आरोपी ने अदालत में एक आवेदन दायर किया है ।
  • इसमें अदालत से नरमी बरतने की गुहार लगाई  गई।
  • अदालत ने अभियोजन पक्ष को अपना जवाब दाखिल करने को कहा। 
  • इस मामले की सुनवाई 11 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
  • 11 सितंबर को कोर्ट इस मामले में पुन: विचार करेगी।
  • इस महीने की शुरुआत में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जी पी देशमुख ने अपराधी के खिलाफ आरोप तय किये थे। 

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या था मामला? 
16 जनवरी 2025 को आरोपी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित उनके घर में बाथरूम के रास्ते घुसा था। इसके बाद उसने सैफ पर चाकू से हमला कर दिया। कई दिनों की पुलिस जांच के बाद आरोपी पकड़ा गया। उसका नाम शरीफुल फकीर था। वह सैफ के घर चोरी के इरादे से घुसा था। बाथरूम के रास्ते वह जेह के कमरे में घुसा। सैफ जब बेटे को बचाने कमरे में पहुंचे, तो शरीफुल ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। हालांकि, वह सीसीटीवी में कैद हो गया था।
 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुए थे जख्मी सैफ
सैफ अली खान को इस हादसे के बाद फौरन अस्पताल ले जाया गया। उनकी सर्जरी 5 घंटे चली थी। इसमें सैफ की कमर के तरफ से चाकू का टूटा हुआ टुकड़ा निकाला गया था। कुछ दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद सैफ घर वापस आ गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें